Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026

    12 नंबर बटालियन में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर हंगामा

    February 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, February 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » शुभेंदु अधिकारी पर हमले की निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, बंगाल में लोकतंत्र की हत्या करवा रही है मुख्यमंत्री

    शुभेंदु अधिकारी पर हमले की निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, बंगाल में लोकतंत्र की हत्या करवा रही है मुख्यमंत्री

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 11, 2026 बंगाल

    अशोक झा/कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।
    जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी की सभा में शामिल होने से पहले रविवार सुबह बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इस घटना को “बर्बर और लोकतंत्र पर हमला” बताया है। सुकांत मजूमदार ने कहा कि शनिवार रात झाड़ग्राम से लौटते समय शुभेंदु अधिकारी पर जो हमला हुआ, वह पुलिस की मौजूदगी में किया गया। यह पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश है, जिसे भाजपा कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं कभी नेता प्रतिपक्ष की गाड़ी रोकी जा रही है, कभी प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर हमला हो रहा है।
    उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जानबूझकर ऐसी स्थिति बना रही हैं, ताकि केंद्र सरकार को कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर किया जा सके और फिर सहानुभूति के सहारे सत्ता में लौट सकें। लेकिन इस बार जनता फैसला कर चुकी है कि तृणमूल कांग्रेस की विदाई तय है। सुकांत मजूमदार ने कहा कि बंगाल में आतंक के माहौल को रोकने के लिए चुनाव आयोग को सख्त कदम उठाने होंगे। जरूरत पड़ी तो अभी से केंद्रीय बलों की तैनाती की जानी चाहिए, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित हो सके।शुभेंदु अधिकारी की घटना पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा जारी वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि अगर किसी संरक्षित व्यक्ति पर हमला होता है तो उसकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी उसे बचाने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।
    उन्होंने सवाल उठाया कि विरोध के नाम पर किसी नेता पर लाठियों से हमला करना क्या लोकतांत्रिक आंदोलन है? सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन बंगाल की जनता डरने वाली नहीं है और उन्हें सत्ता से हटाकर रहेगी।
    बकाया राशि के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को उन्होंने “डेली ड्रामा” करार दिया और कहा कि पैसा मांगने से पहले हिसाब देना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है और इसी कारण ईडी की कार्रवाई हो रही है।

    Post Views: 49

    Related Posts

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026By Roaming Express

    12 नंबर बटालियन में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर हंगामा

    February 9, 2026By Roaming Express

    सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मानी ममता बनर्जी की ड‍िमांड, वोटर ल‍िस्‍ट के ल‍िए समय तो द‍िया, लेकिन डीजीपी को थमा द‍िया नोट‍िस

    February 9, 2026By Roaming Express

    बंगाल में अपने विधायक के खिलाफ प्रस्ताव से गुस्से में BJP, असेंबली से किया वॉक आउट; कहा- ममता सरकार की मनमानी

    February 7, 2026By Roaming Express

    केंद्रीय बजट 2026-27 देश को विकसित भारत की दिशा में ले जाने वाला ऐतिहासिक बजट : नित्यानंद राय

    February 7, 2026By Roaming Express

    पप्पू यादव 31 साल पुराने केस में गिरफ्तार, सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश

    February 6, 2026By Roaming Express
    आज का मौषम
    मौसम
    Top Posts

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    – पुलिस ने किया कोर्ट में पेश , 7 दिनों के पुलिस रिमांड में…

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026

    12 नंबर बटालियन में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर हंगामा

    February 9, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मानी ममता बनर्जी की ड‍िमांड, वोटर ल‍िस्‍ट के ल‍िए समय तो द‍िया, लेकिन डीजीपी को थमा द‍िया नोट‍िस

    February 9, 2026
    LATEST NEWS

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026

    12 नंबर बटालियन में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर हंगामा

    February 9, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1533243
    Hits Today : 448
    Who's Online : 8
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.