Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » ईडी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, टीएमसी पर न्यायिक कार्यवाही को बाधित करने और उसे “हाईजैक” करने की कोशिश का आरोप

    ईडी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, टीएमसी पर न्यायिक कार्यवाही को बाधित करने और उसे “हाईजैक” करने की कोशिश का आरोप

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 12, 2026 बंगाल

     

    अशोक झा/ कोलकाता: कोलकाता में राजनीतिक रणनीति सलाहकार फर्म I-PAC से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है। ED ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हुए आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों ने न्यायिक कार्यवाही को बाधित करने और उसे “हाईजैक” करने की कोशिश की। कलकत्ता हाईकोर्ट में मामलें की सुनवाई के दौरान को अदालत कक्ष में अव्यवस्था और अत्यधिक भीड़ के कारण न्यायाधीश को परिसर छोड़ना पड़ा और सुनवाई 17 जनवरी को टालनी पड़ी, जिसके बाद ED ने शीर्ष अदालत का रुख किया है।
    ED ने अपनी याचिका में कहा है कि पिछले सप्ताह कोलकाता में I-PAC से जुड़े परिसरों पर की गई तलाशी के दौरान और उसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। एजेंसी के अनुसार, समर्थकों की मौजूदगी और कथित दबाव के चलते न सिर्फ जांच प्रभावित हुई, बल्कि अदालत की कार्यवाही भी बाधित हुई है। ED का दावा है कि सुनवाई के दिन अदालत में ऐसा माहौल बनाया गया कि न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाना संभव नहीं रहा।
    इससे पहले 9 जनवरी को भी ED सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। उस याचिका में एजेंसी ने आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उसके I-PAC से जुड़े कोयला घोटाले की जांच में बाधा डाल रहीं हैं। ED ने मांग की थी कि पूरे घटनाक्रम की CBI जांच कराई जाए, यह कहते हुए कि उसका “निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच का अधिकार राज्य मशीनरी द्वारा सीमित किया गया है।”
    अपनी ताजा याचिका में ED ने घटनाओं का क्रमवार विवरण देते हुए तलाशी के दौरान एक तरह के “शोडाउन” का जिक्र किया है। एजेंसी का आरोप है कि उसके अधिकारियों को कानूनी रूप से तलाशी लेने और कोयला तस्करी से जुड़े सबूत जब्त करने से रोका गया। ED के मुताबिक, वरिष्ठ राज्य अधिकारियों की मौजूदगी में भौतिक दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जबरन परिसर से हटाया गया, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं।
    ED ने यह भी कहा है कि राज्य पुलिस सहित सरकारी तंत्र के हस्तक्षेप से न्याय में बाधा उत्पन्न हुई और जांच की विश्वसनीयता प्रभावित हुई। इसी सिलसिले में तलाशी का हिस्सा रहे तीन ED अधिकारियों ने अलग से याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि उनके कर्तव्यों में राज्य सरकार द्वारा “अवरोध” डाला गया।
    उधर, पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर दिया है। कैविएट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ED को कोई भी अंतरिम राहत देने से पहले राज्य सरकार का पक्ष सुना जाए। सरकार का कहना है कि बिना उसका पक्ष सुने कोई आदेश पारित न किया जाए।
    यह विवाद कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर हुई ED की छापेमारी से जुड़ा है, जिसे एजेंसी मल्टी-करोड़ कोयला घोटाले की जांच का हिस्सा बता रही है। ED का दावा है कि करीब 10 करोड़ रुपये की कथित अपराध-आय हवाला चैनलों के जरिए I-PAC तक पहुंचाई गई और 2022 गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस की सेवाओं के भुगतान के रूप में इसका इस्तेमाल हुआ। मामला अब सुप्रीम कोर्ट के समक्ष है, जहां ED और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच इस टकराव पर आगे की सुनवाई में अहम दिशा तय होने की उम्मीद है।

    Post Views: 54

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624431
    Hits Today : 183
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.