Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » आंखें नम और खामोश जुबान हर एक शख्स दे रहा था गायक प्रशांत तमांग का अंतिम दर्शन संग श्रद्धांजलि

    आंखें नम और खामोश जुबान हर एक शख्स दे रहा था गायक प्रशांत तमांग का अंतिम दर्शन संग श्रद्धांजलि

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 12, 2026 बंगाल

     

    – किसी ने कहा गोरखा की आवाज तो किसी ने जन जन की आवाज

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: दिल्ली में निधन हुए गायक-अभिनेता प्रशांत तमांग का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे पर लाया गया। दार्जिलिंग से बीजेपी सांसद राजू बिस्टा और मनोरंजन जगत की कई अन्य जानी-मानी हस्तियां दिवंगत गायक को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद थीं। गोरखा शहीद सेवा समिति (जीएसएसएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंड्रयू गुरुंग ने रविवार को बताया कि तमांग के पार्थिव शरीर को हवाई अड्डे से आगे की रस्मों के लिए ले जाया जाएगा, जिसमें दार्जिलिंग के चौरस्ता में प्रशंसकों के अंतिम दर्शन के लिए सार्वजनिक दर्शन भी शामिल है। उनका अंतिम संस्कार दार्जिलिंग में उनके परिवार के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में किया जाएगा।बीजेपी सांसद राजू बिस्टा ने तमांग के अचानक निधन पर दुख जताया। बीजेपी सांसद ने कहा, “यह हमारे लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। प्रशांत तमांग ने अपनी गायकी और एक कलाकार के रूप में अपनी प्रतिभा से बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने सभी गोरखा लोगों को एकजुट करने का शानदार काम किया। हम इसके लिए हमेशा उनके आभारी रहेंगे। इस मुश्किल घड़ी में पूरा देश उनके परिवार के साथ है। उनकी एक बहुत छोटी बेटी है, और उनकी पत्नी एयर इंडिया में काम करती हैं। परिवार दिल्ली में रहता था। हम उनके परिवार के साथ खड़े रहेंगे।”पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के रहने वाले प्रशांत तमांग का रविवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के एडीसीपी, अभिमन्यु पोसवाल ने उनकी मृत्यु के बारे में आधिकारिक जानकारी दी। बताया, “आज 3.10 बजे, माता चानन देवी अस्पताल से एक एमएलसी मिली। हमें जानकारी मिली कि रघु नगर के निवासी प्रशांत तमांग को अस्पताल में मृत लाया गया था। एक जांच अधिकारी ने वहां का दौरा किया और एमएलसी प्राप्त की।”उन्होंने कहा, “क्राइम टीम और एफएसएल टीम मृतक के आवास पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए। फिलहाल, पोस्टमार्टम जांच के लिए शव को डीडीयू अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि हम मौत का कारण पता लगा सकें। उनकी पत्नी और बेटी उनके साथ रहती थीं, और उनकी पत्नी ही उन्हें अस्पताल लेकर आई थीं। उनका बयान और अन्य बातें दर्ज कर ली गई हैं। जब तक अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक कुछ भी संदिग्ध बताना मुश्किल होगा।”
    तमांग ‘इंडियन आइडल सीजन 3’ के विजेता थे। संगीत में अपनी जगह पक्की करने के अलावा, उन्होंने अभिनय में भी कदम रखा और ‘पाताल लोक सीजन 2’ में दिखाई दिए। उनके सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का भी हिस्सा होने की उम्मीद है। उनकी पत्नी, मार्था एले ने तमांग की मृत्यु के बाद दुनिया भर के प्रशंसकों और शुभचिंतकों से मिले भारी समर्थन और संवेदनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उनके आकस्मिक निधन पर लग रही अटकलों पर, मार्था एले ने साफ किया कि इसमें कोई संदिग्ध परिस्थिति नहीं थी। उन्होंने कहा, “यह एक स्वाभाविक मृत्यु थी। जब उन्होंने हमें छोड़ा, तब वे सो रहे थे। मैं उस समय उनके ठीक बगल में थी।”

    Post Views: 131

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026
    Don't Miss

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

     पांच साल की गारंटी के साथ मिलेंगे आधुनिक कमर्शियल फर्नीचर बस्ती। शहर के कंपनी बाग…

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1825131
    Hits Today : 1994
    Who's Online : 10
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.