Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News: पेड़ की टहनी से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवक की मौत

    June 11, 2026

    ननिहाल आए किशोर की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

    June 11, 2026

    चंदों में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़ी आस्था, श्रीकृष्ण लीलाओं का हुआ भावपूर्ण वर्णन

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब ममता बनर्जी भी सिंगूर में 28 को करेंगी जनसभा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब ममता बनर्जी भी सिंगूर में 28 को करेंगी जनसभा

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 21, 2026 बंगाल

     

    – करेंगी प्रशासनिक बैठक, सवाल क्या यहां से फिर शुरू होगा राजनीति

    अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले हफ्ते सिंगूर में एक एडमिनिस्ट्रेटिव प्रोग्राम में शामिल होने के लिए जा सकतीं हैं। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करने की संभावना है।ममता बनर्जी का यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिंगूर रैली के कुछ दिनों बाद होगी। पीएम मोदी ने सिंगूर की धरती से ममता बनर्जी की सरकार और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था।
    बांग्लार बाड़ी योजना की पहली किस्त जारी कर सकती हैं दीदी: तृणमूल कांग्रेस ने बताया है कि ममता बनर्जी हुगली जिले के सिंगूर में एक प्रशासनिक बैठक की अध्यक्षता करेंगी। इस दौरान वह वेलफेयर स्कीम्स की लांचिंग करेंगी। मुख्यमंत्री के ‘बांग्लार बाड़ी’ योजना के तहत पक्के मकानों के निर्माण के लिए पहली किस्त भी सिंगूर से जारी किये जाने की संभावना है। राज्य मंत्रिसभा पहले ही सिंगूर में 500 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे चुकी है। यहां 11.35 एकड़ जमीन आवंटित की गई है और काम शुरू होने की भी खबर है। मुख्यमंत्री की सभा से ‘बांग्लार आवास योजना’ की किस्त भी वितरित की जाएगी।
    सिंगूर ममता बनर्जी के राजनीतिक सफर में एक अहम मोड़ रहा है। उद्योग के नाम पर किसानों से जबरन जमीन अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन कर उन्होंने राज्य की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाई थी। वही आंदोलन उन्हें विपक्ष की नेता से राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने की राह पर ले गया। सत्ता में आने के बाद उन्होंने किसानों को उनकी जमीन वापस दिलाई थी। 15 साल बाद एक बार फिर सिंगूर ममता बनर्जी के राजनीतिक एजेंडे में केंद्र में है। हुगली की इस धरती को लेकर नए राजनीतिक और औद्योगिक समीकरण बनते नजर आ रहे हैं, जिन पर पूरे राज्य की नजर बनी हुई है।
    सिंगूर से पॉलिटिकल मैसेज दे सकतीं हैं बंगाल की चीफ मिनिस्टर: तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने संकेत दिया है कि प्रशासनिक गतिविधियों के अलावा पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी या तो अलग से पार्टी की रैली को संबोधित करेंगी या सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम से ही पॉलिटिकल मैसेज दे सकतीं हैं।
    बेचाराम मन्ना बोले- 28 को सिंगूर में बैठक करेंगी ममता बनर्जी: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री बेचाराम मान्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री 28 जनवरी को यहां एक बैठक करेंगी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सीएम के कार्यक्रम का विवरण अभी उनको नहीं मिला है।
    18 जनवरी को पीएम ने ममता बनर्जी सरकार पर बोला था हमला: ममता बनर्जी सिंगूर में उसी जगह कार्यक्रम को संबोधित करेंगी, जहां 18 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री ने एक आधिकारिक कार्यक्रम के बाद एक जनसभा को अड्रेस किया था. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से फेल है। पीएम मोदी ने दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में निवेश तभी आयेगा, जब कानून-व्यवस्था में सुधार होगा।
    पीएम मोदी के कार्यक्रम के बाद ही शुरू हो गयी थी ममता के दौरे की तैयारी: हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के तुरंत बाद बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी के दौरे की तैयारियां शुरू हो गयीं थीं. पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा गया। ममता बनर्जी का कार्यक्रम उसी मैदान में होने की संभावना है, जहां प्रधानमंत्री ने अपनी रैली को संबोधित किया था।

    Post Views: 83

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News: पेड़ की टहनी से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवक की मौत

    June 11, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News: पेड़ की टहनी से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवक की मौत

    June 11, 2026

    संवाददाता ( पंकज सिंह) बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में…

    ननिहाल आए किशोर की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

    June 11, 2026

    चंदों में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़ी आस्था, श्रीकृष्ण लीलाओं का हुआ भावपूर्ण वर्णन

    June 11, 2026

    डबल इंजन सरकार ने महाराजा सुहेलदेव की विरासत को दिया सम्मान: शिवपूजन राजभर

    June 11, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News: पेड़ की टहनी से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवक की मौत

    June 11, 2026

    ननिहाल आए किशोर की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

    June 11, 2026

    चंदों में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़ी आस्था, श्रीकृष्ण लीलाओं का हुआ भावपूर्ण वर्णन

    June 11, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1633033
    Hits Today : 506
    Who's Online : 8
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.