Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बिहार के किशनगंज में प्रतिबंध के बावजूद फल-फूल रहा अवैध लॉटरी का धंधा

    बिहार के किशनगंज में प्रतिबंध के बावजूद फल-फूल रहा अवैध लॉटरी का धंधा

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 24, 2026 बिहार


    अशोक झा, पटना: बिहार के किशनगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समृद्धि यात्रा 2026 फरवरी के पहले सप्ताह में होना है। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी की जा रही है।वही लोग एक यक्ष प्रश्न पूछ रहे है जब 1993 में ही लॉटरी पर प्रतिबंध है तो 33 वर्षों में पुलिस या जिला प्रशासन इसपर अबतक पूरी तरह अंकुश क्यों नहीं लगा पाया है ? इसका जवाब तो देना होगा। क्योंकि अब सीएम हो या डीजीपी सभी जनता से सीधे रु ब रु हो रहे है। बिहार में प्रतिबंध के बावजूद जिले में अवैध लॉटरी का धंधा फल-फूल रहा है। धंधेबाज ने इसका हैडक्वाटर ठाकुरगंज बनाया हुआ है। जिले में कई धंधेबाज इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में भी कई लोग अवैध लॉटरी का कारोबार कर रहे हैं। इस गोरखधंधे के जरिए लोगों को मालामाल करने का लालच दिया जा रहा है। भोले-भाले लोगों को इस कारोबार में फंसाया जा रहा है। खासकर निर्धन तबके के लोगों को मामूली हिस्से का लालच देकर धंधा कराया जा रहा है। जिले के नवागत पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने लॉटरी के धंधे पर नकेल कसना शुरू किया है।
    23.01.2026 को जिले के किशनगंज में जाली लॉटरी माफिया पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहां से करीब 16 लाख रुपए के बाजार मूल्य के 2.61 लाख से अधिक लॉटरी कूपन बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक, किशनगंज संतोष कुमार के निर्देशन में कसेरा पट्टी रोड, वार्ड संख्या-05 में सघन छापामारी कर एक संगठित अंतरराज्यीय लॉटरी सिंडिकेट का सनसनीखेज खुलासा किया। जिसमें गिरोह के मास्टरमाइंड मो० नसीम सहित कुल 05 अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया; छापेमारी के दौरान मौके से 2,61,500 (दो लाख इकसठ हजार पाँच सौ) जाली लॉटरी कूपन बरामद किए गए जिनकी अनुमानित बाजार कीमत आरएस16,07,500/आँकी गई है। साथ ही लॉटरी बिक्री से अर्जित आरएस23,894/- नकद, अवैध कारोबार का संपूर्ण लेखा-जोखा दर्शाने वाली 38 भरी हुई डायरी / रजिस्टर तथा अपराध में प्रयुक्त 04 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पूछताछ के क्रम में मुख्य अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया कि यह गिरोह बिहार एवं पश्चिम बंगाल से जाली लॉटरी छपवाकर किशनगंज एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर इसकी आपूर्ति करता था। तथा इस अवैध नेटवर्क से जुड़े कई अन्य व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 318(4)/316(2)/336(2)/338/111(2)/61 (2) बीएनएस एवं 3/4 लॉटरी अधिनियम, 1993 के अंतर्गत किशनगंज थाना कांड संख्या-59/26, दिनांक-23.01.2026 दर्ज कर विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास प्राप्त किया जा रहा है। किशनगंज पुलिस ने सख्त शब्दों में स्पष्ट किया है कि अवैध लॉटरी, जुआ एवं संगठित अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अवैध इससे न केवल सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि लोग अपनी गाढ़ी कमाई को भी गंवा रहे हैं। चंद मिनटों में करोड़पति बनने के लालच में लोग लॉटरी की खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। लोग पूछ रहे है कि अगर लोगों का ध्यान इस तरह है। खबरें भी प्रकाशित हो रही तो पुलिस को कारवाई में क्यों दिक्कत आ रही है? कही यह सब ऊपर का प्रेशर या माया जाल का मामला तो नहीं है? चोरी-छिपे चल रहा धंधा: जिला मुख्यालय में भी यह गोरखधंधा काफी पनप रहा है। चोरी-छिपे लॉटरी की बिक्री की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि इस गोरखधंधे से जुड़े कारोबारी खुद करोड़पति बन चुके हैं। जबकि लॉटरी खरीदने वाले लोग मेहनत की गाढ़ी कमाई गंवा रहे हैं। खासकर रिक्शा चालक, फुटपाथी दुकानदार आदि इन कारोबारियों की जाल में आसानी से फंस रहे हैं। शुरुआत में चंद हजार रुपए जीतकर लोग इन कारोबारियों से जुड़ रहे हैं और फिर बाद में धीरे-धीरे सारे रुपए कारोबारियों के पास चला जाता है। बेखौफ धंधेबाजों ने शहर में अब और कई जगह अपना आशियाना बना रखा है। जबकि दर्जनों धंधेबाज घूम घूम कर टिकट की ब्रिकी में लगे हैं। लखपति बनने का सपना देखने वाले लोग मुंह मांगी कीमत पर टिकट खरीदते हैं। बेची जा रही लॉटरी की टिकट पर मिजोरम स्टेट, नागालैंड स्टैड अंकित है। इसे बंगाल से यहां मंगाया जाता है। जानकारी अनुसार प्रतिदिन लॉटरी का तीन ड्रॉ होता है। हालांकि लॉटरी का यह खेल बिहार के कई जिलों में चल रहा है। सूत्रों की मानें तो प्रतिदिन तीन से चार लाख की लॉटरी टिकट की बिक्री हाेती है।

    Post Views: 90

    Related Posts

    बिहार में गृह विभाग समेत 29 ताकतवर मंत्रालय के साथ सम्राट चौधरी ने संभाला पदभार

    April 15, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री, कहा बिहार को विकसित राज्य बनाना है

    April 14, 2026By Roaming Express

    भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी बना दिया धनवान, छह ठिकानों पर रेड

    April 1, 2026By Roaming Express

    आय से अधिक संपति मामले में किशनगंज एसडीपीओ पर कसा शिकंजा

    April 1, 2026By Roaming Express

    यूपी व बहराइच का गौरव: गज़नफ़र हैदर ‘गुलफाम’ बने बिहार राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन

    March 19, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624320
    Hits Today : 2256
    Who's Online : 5
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.