Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बंगाल में चुनाव से पूर्व सीपीएम नेता की गोली मारकर हत्या

    बंगाल में चुनाव से पूर्व सीपीएम नेता की गोली मारकर हत्या

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 24, 2026 बंगाल

     

    अशोक झा/कोलकाता: पश्चिम बंगाल के आसनसोल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चुनाव से पहले ही पूर्व CPM नेता मोहम्मद सरफुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। नमाज के लिए जाते समय एक बाइक सवार ने नेता पर जानलेवा हमला किया, जिसमें उनकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। क्या है पूरा मामला? : पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल उस वक्त और गरमा गया, जब आसनसोल के हीरापुर थाना अंतर्गत करीमडंगाल इलाके में पूर्व सीपीएम नेता मोहम्मद सरफुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज घटना उस समय हुई, जब वे सुबह नमाज अदा करने के लिए अपने घर से पास की मस्जिद की ओर जा रहे थे। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और राजनीतिक हलकों में भारी हलचल मच गई है। परिजनों के अनुसार, मोहम्मद सरफुद्दीन रोज की तरह सुबह करीब 5 बजे नमाज पढ़ने के लिए निकले थे। तभी एक अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके सामने से गुजरा और कुछ दूरी पर जाकर वापस लौट आया। इसके बाद हमलावर उनके पीछे-पीछे गया और अचानक सामने से रास्ता रोक लिया। इसी दौरान हमलावर और सरफुद्दीन के बीच हल्की झड़प हुई। इसके बाद हमलावर ने अचानक पिस्टल निकाली और सरफुद्दीन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही मोहम्मद सरफुद्दीन जमीन पर गिर पड़े। उनके मुंह और नाक से लगातार खून बहने लगा। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    घटना की सूचना मिलते ही हीरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी इप्शिता दत्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ शुरू की। गंभीर रूप से घायल सरफुद्दीन को स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
    मृतक के भाई मोहम्मद जैनुल ने बताया कि सरफुद्दीन का ग्रिल और रॉड का कारोबार था और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘हमें समझ में नहीं आ रहा कि आखिर किसने और क्यों इस तरह की वारदात को अंजाम दिया। मेरे भाई का किसी से कोई विवाद नहीं था।’ उन्होंने यह भी बताया कि सरफुद्दीन पांच भाइयों में से एक थे। वहीं मृतक के भतीजे मोहम्मद सानू ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें सुबह जगाकर बताया कि चाचा पर हमला हुआ है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सरफुद्दीन के नाक और मुंह से खून बह रहा था और आसपास के लोग केवल तमाशबीन बने हुए थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके चाचा की मौत केवल गोली लगने से नहीं, बल्कि नाक में गहरी चोट या किसी अन्य कारण से भी हो सकती है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और गोली का खोखा बरामद किया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों और परिजनों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
    बताया जा रहा है कि मोहम्मद सरफुद्दीन एक समय सीपीएम के प्रभावशाली नेता थे। करीब 10 साल पहले उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली थी और ग्रिल-गेट के व्यवसाय से जुड़ गए थे, जो काफी सफल चल रहा था। राजनीति से दूर रहने के बावजूद इलाके में उनकी अच्छी-खासी प्रतिष्ठा और सम्मान था।
    ऐसे में उनकी हत्या के पीछे का कारण अब भी एक गहरा रहस्य बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है और लोग भय के साये में हैं।

    Post Views: 70

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624418
    Hits Today : 70
    Who's Online : 11
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.