Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोला भाजपा के इशारे पर लोगों से उनके मतदान अधिकार छीने जा रहे है

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोला भाजपा के इशारे पर लोगों से उनके मतदान अधिकार छीने जा रहे है

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 25, 2026 बंगाल

     

    – जगह – जगह विरोध रैली, एसआईआर के बहाने हटाए जा रहे है

    अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा मतदाता दिवस मनाए जाने को “दुखद तमाशा” करार देते हुए आरोप लगाया कि आयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर काम कर रहा है और लोगों से उनके मतदान अधिकार छीने जा रहे हैं।ममता बनर्जी ने 25 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि चुनाव आयोग “हिज़ मास्टर्स वॉयस” की तरह काम कर रहा है और विपक्ष को कुचलने तथा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव को कमजोर करने में लगा है।उन्होंने कहा कि ऐसे समय में मतदाता दिवस मनाना आयोग की संवेदनहीनता को दिखाता है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को बेहद जल्दबाज़ी में कराया जा रहा है। उनका कहना है कि इस प्रक्रिया के जरिए आयोग तकनीकी और तथाकथित तार्किक विसंगतियों का हवाला देकर आम लोगों को परेशान कर रहा है और उन्हें वोट देने के अधिकार से वंचित करने की कोशिश कर रहा है।यह पहली बार नहीं है जब ममता बनर्जी और चुनाव आयोग आमने-सामने आए हों। इससे पहले भी वे चुनाव आचार संहिता के कथित पक्षपातपूर्ण इस्तेमाल, चुनावी हिंसा के मामलों में केंद्रीय बलों की तैनाती, और राज्य प्रशासन की भूमिका पर आयोग की टिप्पणियों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाती रही हैं। ममता बनर्जी लगातार यह आरोप लगाती रही हैं कि चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में निर्णय लेता है और विपक्षी दलों के साथ भेदभाव करता है।चुनाव आयोग हालांकि इन आरोपों को पहले भी खारिज करता रहा है और कहता रहा है कि वह संविधान के तहत निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से अपने कर्तव्यों का पालन करता है।
    आरोपों में घिरे चुनाव आयोग ने वोटरों के नाम बताये
    चुनाव आयोग ने शनिवार शाम अपनी वेबसाइट पर “लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी” यानी तार्किक विसंगतियों वाली मतदाता सूची में शामिल लोगों के नाम अपलोड कर दिए हैं। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार उठाया गया है, जिसके तहत वोटर लिस्ट के विशेष गहन संशोधन (SIR) के अंतर्गत उन नामों को सार्वजनिक किया जाना था जिनके डेटा में गड़बड़ियाँ पाई गई हैं। अब जिला चुनाव अधिकारी इन नामों को ग्राम पंचायत भवनों और ब्लॉक कार्यालयों में भी लगाएँगे ताकि आम लोग अपने नाम और जानकारी की जांच कर सकें।
    सुप्रीम कोर्ट ने 19 जनवरी को चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि पश्चिम बंगाल में “लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी” और “अनमैप्ड” यानी बिना सही मानचित्रण वाले मतदाताओं के नाम सार्वजनिक स्थानों पर भी प्रदर्शित किए जाएँ। कोर्ट ने बताया कि लगभग 1.25 करोड़ मतदाता इस ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ सूची में शामिल हैं, जिनके रिकॉर्ड में माता-पिता के नाम या आयु संबंधी मतभेद हैं।आयोग की वेबसाइट पर अब “अनमैप्ड” और “लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी” दोनों श्रेणियों की सूचियाँ उपलब्ध हैं, जिसे जिला अधिकारियों द्वारा डाउनलोड कर स्थानीय कार्यालयों में पोस्ट किया जाएगा। यह प्रक्रिया SIR के अंतर्गत पारदर्शिता और बेहतर मतदाता सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।हालाँकि पहले आयोग को सॉफ्टवेयर उपलब्ध न होने के कारण सुप्रीम कोर्ट के समय-बद्ध निर्देश का पालन करने में देरी का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब सभी आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं और नामों की सूची जनता के लिए उपलब्ध कराई जा चुकी है। इस सार्वजनिक करने से पहले चुनाव आयोग कई सारे बहाने बनाये लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश अंत में उसे मानने ही पड़े।

    Post Views: 69

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624415
    Hits Today : 42
    Who's Online : 11
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.