Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » सिंगुर में ममता बनर्जी ने कहा आप सब केंद्र सरकार के बहकावे में मत आए

    सिंगुर में ममता बनर्जी ने कहा आप सब केंद्र सरकार के बहकावे में मत आए

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 28, 2026 बंगाल

     

    – पीएम पर साधा निशाना कहा, लोग सिंगूर आकर टेलीप्रॉम्प्टर से पढ़कर कहते हैं कि मैं बंगाल के लिए ये करूंगा

    – एसआईआर के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनी, यहां की मिट्टी ने मुझे विजेता बनाया

    अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।मुख्यमंत्री ने कहा, “एसआईआर के नाम पर एनआरसी लागू करने की साजिश चल रही है। मैं प्रधानमंत्री से पूछती हूं कि आपकी पत्नी का टाइटल क्या है? बंगाल की बेटियां शादी के बाद ससुराल जाती हैं, उनका सरनेम बदल जाता है, तो क्या उन्हें एसआईआर में बुलाया जाएगा?
    उन्होंने कहा मुझे जेल में डालो, गोली मारो, आई डोंट केयर। अगर मुझे जेल में डाला गया, तो माताएं-बहनें जवाब देंगी, किसान जवाब देंगे।ममता बनर्जी ने केंद्र को चेतावनी देते हुए कहा कि पाप बाप को भी नहीं छोड़ता। एसआईआर का मतलब है सर्वनाश। मुझे मारोगे तो प्रत्याघात होगा। मैं कालबैशाखी बन जाती हूं, टॉर्नेडो बन जाती हूं।” सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘सर’ और ‘आतंक’ शीर्षक से दो कविताएं भी पढ़ीं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि एसआईआर की आड़ में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने की साजिश रची जा रही है। इस मामले में केंद्र से जवाबदेही की मांग करते हुए मुख्यमंत्री बनर्जी ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर वह व्यक्तिगत रूप से अदालत का रुख करेंगी। वह हुगली के सिंगूर में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। सीएम ने दावा किया कि इस साजिश का लगभग 140 लोग शिकार हो चुके हैं।सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “अगर लोगों के मतदान के अधिकार को छीना जाएगा तो मैं चुप नहीं रहूंगी। जरूरत पड़ने पर मैं अदालत जाऊंगी और उनका विरोध करूंगी। अगर अनुमति मिली तो मैं लोगों के अधिकारों के लिए लडूंगी, वकील के तौर पर नहीं बल्कि एक आम नागरिक के तौर पर। मेरे पास (एसआईआर से संबंधित) सभी दस्तावेज और सबूत हैं। मैंने उन्हें सुरक्षित रखा है। मतदाता सूची में जीवित लोगों को मृत दिखाया गया है।”
    उन्होंने कहा, “ये लोग सिंगूर आकर टेलीप्रॉम्प्टर से पढ़कर कहते हैं कि मैं बंगाल के लिए ये करूंगा। चार साल से इन्होंने बंगाल में आवास परियोजनाओं के लिए पैसा नहीं दिया है। सड़कों के निर्माण के लिए भी पैसा नहीं दिया है।”सीएम बनर्जी ने कहा, “मुझे जेल में डालो या गोली मार दो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर आप मुझे जेल में डालते हैं तो माताएं-बहनें और किसान प्रतिक्रिया देंगी।”इसी बीच, उन्होंने कहा, “सिंगूर मेरी सबसे पसंदीदा जगह है। मैंने इस भूमि पर लंबा समय बिताया है। मैंने किसानों को उनकी जमीन वापस देने का वादा किया था और मैंने उसे पूरा किया है। सिंगूर की मिट्टी ने मुझे विजय दिलाई।”
    इस दौरान मुख्यमंत्री बनर्जी ने घोषणा की कि सिंगूर में 8 एकड़ भूमि पर एक ‘कृषि औद्योगिक पार्क’ बनाया जाएगा, जहां कृषि और उद्योग साथ-साथ संचालित होंगे। उन्होंने कहा, “ऑनलाइन विक्रेता अमेजन और फ्लिपकार्ट सिंगूर में बड़े गोदाम बना रहे हैं। 77 एकड़ भूमि पर एक निजी औद्योगिक पार्क बनाया जाएगा।” आनंदपुर गोदामों में लगी आग की घटना के पीड़ितों के परिजनों को याद करते हुए मुख्यमंत्री बनर्जी ने मृतकों के परिवार के सदस्यों के लिए नौकरियों की घोषणा की।
    सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “हाल ही में एक निजी कंपनी में काम करते हुए हमारे कुछ दोस्तों की मृत्यु हो गई। हम मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दे रहे हैं। मोमो कंपनी और डेकोरेटर्स कंपनी 5-5 लाख रुपए का मुआवजा दे रही हैं। मैंने पुलिस को निर्देश दिया है कि प्रत्येक मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। उन्हें नागरिक स्वयंसेवक के रूप में काम दिया जाएगा।”

    Post Views: 56

    Related Posts

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express

    19 को सिलीगुड़ी आयेंगे भाजपा के प्रखर प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    April 16, 2026By Roaming Express

    ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ के बाद अब भाजपा का आज होगा युवा शक्ति कार्ड

    April 15, 2026By Roaming Express

    भ्रष्टाचार के माध्यम से बंगाल की जनता से लूटी गई एक-एक पाई वसूल होगी: अमित शाह

    April 15, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026

    – सिलीगुड़ी में भाजपा लीगल सेल से करेंगे बैठक तो अग्रसेन भवन में बुद्धिजीवियों के…

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026

    नोएडा हिंसा में निकला पाकिस्तान कनेक्शन, गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर ने किया खुलासा

    April 16, 2026
    LATEST NEWS

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1603277
    Hits Today : 3367
    Who's Online : 10
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.