Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » संसद के बजट सत्र में भारी हंगामा, 8 सांसद किए गए निलंबित

    संसद के बजट सत्र में भारी हंगामा, 8 सांसद किए गए निलंबित

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressFebruary 3, 2026 राजनीति

     

    – आसन की ओर उछाला कागज, माना इसे संसदीय मर्यादा का गंभीर उल्लंघन

    अशोक झा/ नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र में मंगलवार को लोकसभा एक राजनीतिक रणक्षेत्र में तब्दील हो गई। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दूसरे दिन विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे के संस्मरणों का उल्लेख करने पर विवाद इतना बढ़ा कि कुछ सांसदों ने आसन की ओर कागज उछाल दिए। इस कृत्य को संसदीय मर्यादा का गंभीर उल्लंघन मानते हुए सरकार ने आठ कांग्रेस सांसदों के खिलाफ निलंबन की कठोर कार्रवाई की। सदन में अव्यवस्था और आसन की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में सरकार ने सख्त रुख अपनाया।संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों के आचरण की निंदा करते हुए उनके निलंबन का प्रस्ताव पेश किया। सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर मणिक्कम टैगोर, किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत पडोले, हिबी ईडन, डीन कुरिया कोस, एस वेंकटेशन, गुरजीत सिंह औजला और राजा वारिंग को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया।
    जनरल नरवणे की किताब पर टकराव : विवाद की जड़ पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब के अंश रहे. राहुल गांधी ने जब इनका जिक्र किया, तो सत्ता पक्ष ने इसे सदन की परंपराओं के विरुद्ध बताया। सरकार का तर्क है कि संवेदनशील सैन्य संदर्भों का राजनीतिक उपयोग अनुचित है. वहीं विपक्ष का कहना है कि वे केवल सच्चाई सामने लाना चाहते हैं. यह मुद्दा पिछले दो दिनों से सदन की कार्यवाही में लगातार गतिरोध का कारण बना हुआ है।
    सदन की कार्यवाही और स्थगन: सांसदों के निलंबन से पहले सदन को हंगामे के कारण दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित किया गया था. जब कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, तब भी विपक्ष का शोर कम नहीं हुआ. इसके बाद किरेन रिजिजू ने निलंबन प्रस्ताव पेश किया. आसन ने घोषणा की कि संसदीय नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई आवश्यक है. इसके तुरंत बाद सदन की कार्यवाही को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया जिससे लोकतांत्रिक संवाद बाधित हुआ।
    मकर द्वार पर विपक्ष का आक्रोश: निलंबन की कार्रवाई के तुरंत बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर मोर्चा खोल दिया. कांग्रेस सांसदों ने इस कदम को तानाशाही करार देते हुए जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान न केवल निलंबन को वापस लेने की मांग की गई, बल्कि भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ भी आवाज उठाई गई. विपक्ष का कहना है कि सरकार उनकी आवाज दबाने के लिए निलंबन का सहारा ले रही है।

    Post Views: 57

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express

    हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 93 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन

    April 12, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    बेस से स्पेस” अभियान के जरिए बस्ती  अग्रणी जिले के रूप में होगा स्थापित उप्र…

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    LATEST NEWS

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1637866
    Hits Today : 792
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.