Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » सीमा की सुरक्षा में केंद्र का सहयोग नहीं कर रही बंगाल सरकार – शुभेंदु

    सीमा की सुरक्षा में केंद्र का सहयोग नहीं कर रही बंगाल सरकार – शुभेंदु

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressFebruary 3, 2026 बंगाल

     

    – कहा, बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को संरक्षण दे रही बंगाल सरकार

    अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने राज्य सरकार पर भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के काम में सहयोग न करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि इसकी वजह से राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में है।अवैध घुसपैठियों और रोहिंग्या प्रवासियों को बचा रही ममता बनर्जी सरकार, इसलिए सुरक्षा से खिलवाड़। केंद्र सरकार ने 8 बार बंगाल सरकार से संपर्क किया, गृह सचिव ने 5 बार दौरा किया, कोई नतीजा नहीं। विपक्ष के नेता की मांग- पश्चिम बंगाल सरकार राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में जमीन दे।कोर्ट ने भी मामले में किया है हस्तक्षेप।
    भारत-बांग्लादेश सीमा की लंबाई 2216 किलोमीटर:
    शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा की कुल लंबाई 2,216 किलोमीटर है। बांग्लादेश की सीमा भारत में मेघालय, त्रिपुरा, असम और अन्य राज्यों से सटी है। इसमें से लगभग 1,600 किलोमीटर सीमा अकेले पश्चिम बंगाल में है। अन्य सभी सीमावर्ती राज्यों में बाड़ लगाने और सुरक्षा का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन पश्चिम बंगाल में यह काम अभी भी नहीं हो पाया है।
    सीमा की सुरक्षा में केंद्र का सहयोग नहीं कर रही राज्य सरकार – शुभेंदु
    शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह की कोशिशों के बावजूद पश्चिम बंगाल सरकार सीमा की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का सहयोग नहीं कर रही. उन्होंने कहा कि जब भी अवैध घुसपैठ, जाली दस्तावेजों या आतंकवाद से संबंधित घटनाएं सामने आती हैं, तो राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस के नेता बार-बार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर आरोप लगाने लगते हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से निराधार है। मुख्यमंत्री लोगों को झाड़ू और रसोई के बर्तनों से बीएसएफकर्मियों पर हमला करने के लिए उकसाती हैं और उनके कुछ मंत्री भी बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स के खिलाफ भड़काऊ बयान देते हैं।
    जमीन देना राज्य सरकार की जिम्मेदारी – शुभेंदु अधिकारी
    उन्होंने कहा कि सीमा पर बाड़ लगाने के लिए भूमि उपलब्ध कराना राज्य सरकार की संवैधानिक और कानूनी जिम्मेदारी है। कानून है कि जिला प्रशासन जरूरी नोटिफिकेशन जारी करे और राज्य सरकार भूमि उपलब्ध कराये. केंद्र सरकार को इसके लिए सिर्फ जरूरी फाइनेंशियल सपोर्ट करना है।
    बंगाल को छोड़ अन्य राज्यों की सीमा पर लग चुके हैं कंटीले तार: शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि संसद में केंद्रीय गृह मंत्री ने सवालों के जो जवाब दिये हैं, उसमें स्पष्ट कहा गया है कि अन्य सभी राज्यों में सीमा पर बाड़ लगाने और सुरक्षा का काम पूरा हो चुका है. पश्चिम बंगाल में यह काम केवल इसलिए पूरा नहीं हो सका, क्योंकि ममता बनर्जी की सरकार ने जमीन नहीं दी। कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी इस गंभीर मामले में हस्तक्षेप किया है. कोर्ट ने कहा है कि सीमा पर बाड़ लगाने के लिए आवश्यक भूमि 31 मार्च तक उपलब्ध करायी जानी चाहिए।
    गृह मंत्री के अनुरोध के बाद भी ममता बनर्जी सरकार ने नहीं दी जमीन : अधिकारी
    शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार से 8 बार औपचारिक रूप से संपर्क किया है। केंद्रीय गृह सचिव व्यक्तिगत रूप से 5 बार पश्चिम बंगाल का दौरा कर चुके हैं। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बिहार, झारखंड, ओडिशा और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में सहयोग करने का अनुरोध किया था. फिर भी बंगाल सरकार ने जमीन नहीं दी।
    बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को संरक्षण दे रही बंगाल सरकार : शुभेंदु अधिकारी ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि जान-बूझकर की जा रही इस देरी का उद्देश्य अवैध घुसपैठियों और रोहिंग्या प्रवासियों को संरक्षण देना है. ये दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं.
    बीएसएफ को भूमि नहीं दे रही बंगाल सरकार: शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि बैरकपुर में एक सार्वजनिक बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि पश्चिम बंगाल सरकार सीमा पर बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को भूमि नहीं दे रही है. अधिकारी ने मांग की है कि राज्य सरकार राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए तुरंत भूमि उपलब्ध कराये.
    भाजपा सरकार बनने पर ही रुकेगी बंगाल में घुसपैठ
    उन्होंने कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा की सरकार बनने पर ही घुसपैठ पर रोक सुनिश्चित हो सकेगी. शुभेंदु ने कहा कि लोगों को पता है कि सीमा पर कंटीली बाड़ लगाने के लिए जमीन राज्य सरकार को उपलब्ध करानी होगी. भाजपा नेता ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अधिनियम के अनुसार भूमि का अधिग्रहण राज्य सरकार को ही करना होता है. भाजपा सरकार 45 दिन में लगायेगी कंटीली बाड़ – शुभेंदु: शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अमित शाह ने लोगों को आश्वासन दिया है कि आगामी विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा की सरकार बनने पर यह सुनिश्चित किया जायेगा कि सीमा पर 45 दिन में कंटीली बाड़ लगाने का काम पूरा हो जाये।

    Post Views: 86

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    बेस से स्पेस” अभियान के जरिए बस्ती  अग्रणी जिले के रूप में होगा स्थापित उप्र…

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    LATEST NEWS

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1637838
    Hits Today : 378
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.