Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बंगाल में आज आक्रोश रैली, उत्तर कन्या अभियान में आदिवासियों का दिखेगा रोष

    बंगाल में आज आक्रोश रैली, उत्तर कन्या अभियान में आदिवासियों का दिखेगा रोष

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressFebruary 25, 2026 बंगाल

    – प्रशासन की ओर से इसे रोकने की हर संभव हो रही तैयारी

    – आरोप, वोटबैंक के लिए अपराधियों पर नहीं हो पा रही कारवाई

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कल गुरुवार को उत्तर कन्या अभियान का आह्वान किया गया है। बुधवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में जनजाति सुरक्षा मंच की नॉर्थ बंगाल ब्रांच की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। जनजाति सुरक्षा मंच की तरफ से श्री शरद चौहान, श्रीमती पूजा राम और श्री पुनेई ओराव ने मौजूद पत्रकार साथियों को संबोधित किया। श्री चौहान ने कहा कि MD कादिर नाम के बदमाश और उसके गैंग ने सिलीगुड़ी के पास फांसीदेवा में जालास ग्राम पंचायत के झमकलाल जोत इलाके की आदिवासी महिला रोशनी ओराव पर एक आदिवासी परिवार की ज़मीन पर ज़बरदस्ती कब्ज़ा करने के लिए हमला किया। रोशनी ओराव, सात महीने की प्रेग्नेंट होने के बावजूद, ज़मीन बचाने के लिए जिहादी कादिरों को रोकने गई थीं। उस समय, जिहादी कादिर ने रोशनी के साथ मारपीट की और उसे लातें मारी। नतीजतन, नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज में रोशनी ओराव ने जिस बच्चे को जन्म दिया, उसकी अगले दिन मौत हो गई।इसके विरोध में, जनजाति सुरक्षा मंच ने महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए कल, गुरुवार, 26/02/2026 को दोपहर 1 बजे सिलीगुड़ी के जलपाईमोर से उत्तरकन्या तक एक आक्रोश रैली निकालने का फैसला किया है। आक्रोश रैली में, आयोजकों ने सभी क्षेत्रों के नागरिकों से जनजाति समुदाय के साथ खड़े होने की अपील की।उत्तर बंगाल (दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, दिनाजपुर, मालदा) में संथाल, ओरांव, मुंडा, राव और टो टो जैसी प्रमुख आदिवासी जनजातियां निवास करती हैं, जो चाय बागानों और वन क्षेत्रों में अपनी अनूठी संस्कृति (करम, सोहराई) और जीविका के लिए संघर्ष कर रही हैं। यह समुदाय लंबे समय से भूमि अधिकार, शिक्षा और आर्थिक बेहतरी के लिए प्रयासरत है, जिसमें महिला श्रमिक अहम भूमिका निभा रही हैं। प्रमुख समुदाय और क्षेत्र: उत्तर बंगाल के चाय बागानों (डुआर्स) में आदिवासी आबादी काफी अधिक है। संथाल सबसे बड़ा समूह है, साथ ही ओरांव, मुंडा, भूमीज, कोरा, लोधा, महाली और टोटो भी यहां निवास करते हैं। संस्कृति और परंपरा: उनकी संस्कृति में करम नृत्य, सोहराई और मडोल का विशेष महत्व है। टो टो जैसे समुदाय अपनी विशिष्ट परंपराओं के लिए जाने जाते हैं।
    आजीविका और मुद्दे:चाय बागान: अधिकांश आदिवासी परिवार चाय बागानों में काम करते हैं। वन विभाग: राव और अन्य समुदाय वन क्षेत्रों में भी कार्यरत हैं। संघर्ष: आदिवासी भूमि अधिकार, शिक्षा, वन उपज पर अधिकार और उचित मजदूरी के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।सरकार की पहल: सरकार ने आदिवासी समुदायों के विकास के लिए ‘आदिवासी होमस्टे’ को बढ़ावा देने और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए काम करना शुरू किया है। जिसे राज्य सरकार के द्वारा मदद नहीं मिल पा रही है। इसके पहले दार्जिलिंग के सांसद राजू विष्ट ने घटना स्थल का दौरा कर पुलिस को चेतावनी दी थी कि पुलिस टीएमसी रुपाने काम ना करें और क्षेत्र के गुंडे जिला छोड़ दें।

    Post Views: 110

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624372
    Hits Today : 2838
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.