अशोक झा/ कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ 14 आरोपों वाली चार्जशीट जारी की। इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि ममता हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति करती हैं, जो अब खत्म होने वाली है। चुनाव आयोग को गाली देना सिर्फ वही कर सकती है। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने बंगाल में लागातार बढ़त हासिल की है। हमारे कार्यकर्ताओं ने जनता तक पहुंचकर ये संदेश दिया है और अब जनता भी तैयार है। आगामी बंगाल चुनाव पर शाह ने कहा कि ये चुनाव जान जाने के भय से मुक्ति का चुनाव है। ये भय कि हम अपनी जमीन पर माइनोरिटी ना बन जाए। उन्होंने कहा कि हम तृणमूल की सरकार की अराजकता को सबके सामने रखेंगे। गृह मंत्री ने कहा कि अब बीजपी ने तय किया है कि जनता की आवाज को मुखर होकर रखना ही हमारी प्राथमिकता है।
शाह ने कहा कि ये चार्जशीट ममता सरकार के 15 सालों के खिलाफ है। ये पार्टी नहीं जनता के मुद्दे की चार्जशीट है। बंगाल की जनता को ये तय करना है कि भय को चुनना है या भरोसे को बंगाल में ममता राज में भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव की राजनीति चल रही है। कोलकाता में अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के सभी कार्यकर्ता चुनावी मैदान मे जीत के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वे बंगाल की अराजकता, आर्थिक बदहाली का मुद्दा जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश की सुरक्षा बंगाल के चुनाव से जुड़ी हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश में एक ही राज्य है, जहां से घुसपैठ का रास्ता खुलता है।








Hits Today : 2322
Who's Online : 9