बस्ती। सेवा संकल्प अभियान के तहत वरिष्ठ समाजसेवी और पहल संस्था के संस्थापक मनीष मिश्रा ने किसानों के हित में बड़ी पहल की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दशहरे के अवसर पर 10 ट्रैक्टर खरीदे जाएंगे, जिनसे जरूरतमंद किसानों के खेतों की निःशुल्क जुताई कराई जाएगी। इस पहल से किसानों की खेती की लागत कम करने में मदद मिलेगी।
मनीष मिश्रा ने कहा कि किसानों की खुशहाली से ही गांव और जिले की तरक्की का रास्ता मजबूत होगा। किसानों को पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीकों को भी अपनाना चाहिए। इससे फसल उत्पादन बढ़ाने के साथ उनकी आय में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी। कहा कि किसानों को खेती के शुरुआती चरण में जुताई जैसी जरूरी प्रक्रिया के लिए होने वाले खर्च से राहत देना सेवा संकल्प अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। 10 ट्रैक्टर उपलब्ध कराने की पहल को उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी और किसानों के साथ खड़े होने का प्रयास बताया। समाजसेवा किसी जाति, वर्ग या समुदाय तक सीमित नहीं होनी चाहिए। बस्ती में जात-पात की राजनीति के बजाय विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। जो व्यक्ति जनता और क्षेत्र के विकास के लिए ईमानदारी से काम करेगा, जनता उसका साथ दे कहा कि किसानों के साथ युवाओं, महिलाओं और आम लोगों के हित में भी लगातार काम करने की जरूरत है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की दिशा में आगे बढ़ना उनकी प्राथमिकता है।









Hits Today : 2492
Who's Online : 12