बस्ती। जनगणना ड्यूटी के पारिश्रमिक की धनराशि दूसरे खातों में पहुंचने के मामले में तहसील प्रशासन ने जांच पूरी कर ली है। जांच के बाद संबंधित शिक्षकों को उनका पारिश्रमिक मिल गया है। तहसील प्रशासन ने प्रकरण का निस्तारण किए जाने की बात कही है।
तहसीलदार बस्ती सदर विनय प्रभाकर ने बताया कि कार्यालय अभिलेखों की जांच में पता चला कि बीआरसी से प्राप्त खातों के आधार पर पारिश्रमिक की धनराशि भेजी गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ खाते संबंधित शिक्षकों के नहीं थे, जिसके कारण भुगतान दूसरे खातों में पहुंच गया।
तहसीलदार के मुताबिक, दूसरे खातों में पहुंची धनराशि को वापस मंगाया गया। इसके बाद संबंधित शिक्षकों के खातों में पारिश्रमिक की रकम ट्रांसफर करा दी गई। भुगतान की कार्रवाई पूरी होने के बाद उन शिक्षकों से भी बातचीत की गई, जिनका मामला समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ था।
शिक्षकों ने तहसील प्रशासन को पारिश्रमिक प्राप्त होने की पुष्टि की और भुगतान पर संतोष जताया। तहसीलदार ने बताया कि मामले की नियमानुसार जांच और आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दी गई है। संबंधित शिक्षकों को भुगतान मिलने के बाद प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया है।








Hits Today : 6151
Who's Online : 13