बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को 1 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक गढ़हा गौतम अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद सफेद झोले से 1.2 किलो गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतुल पाठक (54) और अविनाश मिश्रा उर्फ चुन्नू ज्योतिष (55) निवासी डुहवा मिश्र, थाना छावनी, बस्ती के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अतुल पाठक के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।








Hits Today : 6161
Who's Online : 15