बस्ती। सुरेंद्र नगर कटरा स्थित लिटिल फ्लावर्स स्कूल में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। विद्यालय परिसर में बच्चों और शिक्षकों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। देशभक्ति गीतों के बीच विद्यार्थियों को दोनों महान नेताओं के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, निदेशक राहुल सिंह और प्रधानाचार्या अपर्णा सिंह ने मां सरस्वती, महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री और विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय मधुरानी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन के साथ की। दीप प्रज्ज्वलन के बाद प्रबंधक ने तिरंगा फहराया।
प्री-प्राइमरी की शिक्षिकाओं ने ‘हे शारदे मां’ प्रार्थना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शिक्षिका कुसुम ने सहयोगियों के साथ ‘रघुपति राघव राजा राम’ की प्रस्तुति दी। शिवानी, सरिता और अनीता समेत शिक्षिकाओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावपूर्ण बना दिया।
प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों से गांधी और शास्त्री के जीवन से सीख लेने की अपील की। निदेशक राहुल सिंह ने कहा कि गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग, सद्भाव और समानता का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं।
प्रधानाचार्या अपर्णा सिंह ने कहा कि लालबहादुर शास्त्री ने सादगी, कर्मठता और दृढ़ विचारों के जरिए देश के सामने मिसाल पेश की। उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी सैनिकों और किसानों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करता है।
वरिष्ठ शिक्षक तैयब हुसैन और शिक्षिका दीपांशी पांडेय ने गांधी और शास्त्री के जीवन पर विचार रखे। वरिष्ठ समन्वयिका प्रीति अस्थाना ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि प्रतीक्षा सिंह ने आभार जताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तन्मय पांडेय, राजमणि वर्मा, आनंद आर्या, मधु सिंह, साक्षी गुप्ता, शशि पांडेय, निष्ठा पांडेय, श्रद्धा सिंह, अर्पिता सिंह और रूचि समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।







Hits Today : 5749
Who's Online : 10