महिषासुर वध की नृत्य नाटिका के जरिए विद्यार्थियों ने दिखाई मां दुर्गा की शक्ति, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
उप्र बस्ती जिले में आरसीसी पब्लिक स्कूल में दुर्गा पूजा और दशहरा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने मां दुर्गा की स्तुति, महिषासुर वध पर आधारित नृत्य नाटिका, डांडिया नृत्य और रावण दहन के माध्यम से भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बुराई पर अच्छाई की जीत और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की स्तुति और वंदना से हुई। विद्यार्थियों की भक्तिमय प्रस्तुति ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। इसके बाद महिषासुर वध पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। इसमें मां दुर्गा की शक्ति, साहस और धर्म की स्थापना का प्रभावशाली चित्रण किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में विद्यार्थियों की डांडिया प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। अंत में रावण दहन के जरिए अहंकार, अन्याय और बुराई के अंत का संदेश दिया गया।
विद्यालय के डायरेक्टर शैलेश चौधरी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान, नैतिक मूल्यों और सामाजिक एकता की भावना विकसित करते हैं।
प्रधानाचार्य नवनीत दीक्षित ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और आयोजन समिति के सदस्यों को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व सिखाता है कि जीवन की चुनौतियों का सामना साहस और दृढ़ संकल्प के साथ करना चाहिए।
कार्यक्रम का समापन उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ जीवन में सद्गुण अपनाने का संदेश दिया गया।









Hits Today : 3218
Who's Online : 8