पांच साल की गारंटी के साथ मिलेंगे आधुनिक कमर्शियल फर्नीचर
बस्ती। शहर के कंपनी बाग से सोनूपार रोड स्थित डिलिया में आयुष्मान हॉस्पिटल के निकट ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का रविवार, 25 अक्टूबर को भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विद्यावती ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। समारोह के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अनुराग सिंह ने बताया कि ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यहां आधुनिक डिजाइन, आकर्षक लुक और बेहतर गुणवत्ता वाले कमर्शियल फर्नीचर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शुभारंभ के अवसर पर सभी सामानों की खरीद पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। साथ ही, प्रतिष्ठान की ओर से सभी सामानों पर पांच साल की गारंटी भी दी जाएगी।
होटल से लेकर कार्यालयों तक के लिए फर्नीचर उपलब्ध
ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट में होटल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के लिए होटल रूम फर्नीचर, लॉबी व रिसेप्शन फर्नीचर उपलब्ध हैं। रेस्टोरेंट और कैफे के लिए डाइनिंग सेट व बूथ, जबकि कार्यालयों के लिए वर्कस्टेशन और कॉन्फ्रेंस फर्नीचर की व्यवस्था है। इसके अलावा मैरिज हॉल और बैंक्वेट के लिए सोफा सेट व स्टेज फर्नीचर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
कॉलेज, पुस्तकालय, कोचिंग संस्थान और प्रशिक्षण केंद्रों के लिए डेस्क-कुर्सियों के साथ ऑडिटोरियम के लिए सीटिंग की सुविधा भी मिलेगी। प्रतिष्ठान का उद्देश्य होटल, रेस्टोरेंट, कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को उनकी जरूरत के अनुरूप फर्नीचर उपलब्ध कराना है।
प्रोपराइटर अनुराग सिंह ने बस्ती क्षेत्र के लोगों से प्रतिष्ठान को अपनी सेवा का अवसर देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की जरूरत और संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में जुटे गणमान्य लोग
उद्घाटन समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह, नंदू चौधरी (मोदू चौधरी), अंकुर वर्मा (चेयरमैन प्रतिनिधि, बस्ती), मनमोहन श्रीवास्तव (काजू), वरिष्ठ भाजपा नेता, सुनील मिश्रा एडवोकेट, प्रशांत सिंह एडवोकेट, अंकित सिंह बीटेक, आदित्य पांडेय, विनय त्रिपाठी, अभिषेक सिंह और प्रमोद तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।








Hits Today : 1640
Who's Online : 12