अशोक झा/ सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी प्रधाननगर थाना की पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर, प्रधान नगर पुलिस स्टेशन ने 9 सितंबर, 2025 को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 10 पर महानंदा ब्रिज पर डाक पार्सल के रूप में जा रहे एक एक वाहन को रोका। तुरंत, इसमें सवार दो व्यक्तियों प्रेम कुमार और 2) संतोष कुमार दोनों, मुजफ्फरपुर(बिहार) निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान पार्सल वाहन से 3,52,500 रुपये मूल्य की सिक्किम निर्मित शराब के 111 कार्टन बरामद किए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया। दोनों ने स्वीकार किया कि शराब सिक्किम से मुजफ्फरपुर, बिहार ले जाई जा रहे थे।प्रधान नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ बंगाल आबकारी अधिनियम के तहत एक विशेष मामला दर्ज किया गया है। तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी की सभी प्रक्रियाएँ बंगाल आबकारी अधिनियम के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए की गईं है। बताया जाता है कि सिक्किम से शराब की तस्करी कर ना सिर्फ बिहार तस्करी की जाती है बल्कि सिलीगुड़ी रेस्टोरेंट कम बार यानि सेवक रोड स्थित कई बार में भी बेचे जाते है। इस प्रकार राज्य सरकार को राजस्व का चुना लगाया जाता है। जानकारों का कहना है कि आवकारी विभाग और पुलिस को झांसा देने के लिए बार मालिक ऊपर तक सेटिंग का ड्रामा करते है।







Hits Today : 908
Who's Online : 9