Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » ‘RJD-कांग्रेस बिहार के सम्मान और पहचान के लिए खतरा : पीएम मोदी

    ‘RJD-कांग्रेस बिहार के सम्मान और पहचान के लिए खतरा : पीएम मोदी

    घुसपैठियों को बाहर जाना ही होगा, इससे समझौता नहीं
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 15, 2025 बिहार

    सीमांचल पूर्णिया से अशोक झा: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार यानी 15 सितंबर को बिहार के लिए 40 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए। उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।एयरपोर्ट के बाद पूर्णिया के SSB ग्राउंड में प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जो मेरे पहले यहां के चक्कर काटकर गए, उन्हें मखाना का नाम भी नहीं पता होगा।’ उन्होंने कहा, ‘बिहार की प्रगति और गति कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। कांग्रेस और राजद वालों को ये पच नहीं रहा है। बिहार जब भी आगे बढ़ता है, ये लोग बिहार का अपमान करने में जुट जाते हैं। भारत में घुसपैठियों की मनमानी नहीं चलेगी:
    आज पूर्णिया की इस धरती से मैं इन लोगों को एक बात अच्छी तरह समझाना चाहता हूं कि राजद और कांग्रेस की जमात कान खोलकर सुन लो, जो भी घुसपैठिया है, उसे बाहर जाना ही होगा। घुसपैठ पर ताला लगाना, एनडीए की पक्की जिम्मेदारी है। जो घुसपैठियों को बचा रहे हैं, मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि आप कितनी भी ताकत लगा लो अब हम उन्हें घुसने नहीं देंगे। भारत में घुसपैठियों की मनमानी नहीं चलेगी। यह मोदी की गारंटी है कि घुसपैठियों पर कार्रवाई होगी। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राजद लंबे समय से बिहार की सत्ता से बाहर है। मैं इसके लिए माताएं एवं बहनों को नमन करता हूं। राजद की सरकार में माताएं-बहनें परेशान थीं। वह डरी हुई थीं। आज डबल इंजन की सरकार में वह लखपति दीदी बन रही है। जीविका दीदी आज पूरे देश के लिए प्रेरणा है। पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस को केवल अपने परिवार की चिंता है। यह लोग कभी आपकी चिंता नहीं करेंगे। लेकिन, मोदी के लिए आप ही परिवार हो। इसलिए मोदी कहता है सबका साथ सबका विकास। आने वाले दिनों में कई पर्व और त्योहार आने वाले हैं। इस बार हमारी सरकार ने गरीबों के लिए बहुत बड़ा उपहार दिया है। आज से ठीक हफ्ते बाद नवरात्र का त्योहार आएगा। और, 22 सितंबर से जीएसटी कम हो जाएंगी।
    राजद की सहयोगी कांग्रेस पार्टी बिहार की तुलना बीड़ी से कर रही: पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का विकास कांग्रेस और राजद वालों को पच नहीं रहा है। कुछ दिन पहले ही राजद की सहयोगी कांग्रेस पार्टी बिहार की तुलना बीड़ी से कर रही है। आप बताइए ऐसी मानसिकता वाले लोग क्या बिहार का भला कर सकते हैं ? यह लोग केवल अपनी तिजौरियां भर रहे हैं। ऐसे लोग बिहार का विकास कैसे कर सकते हैं? कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने माना कि दिल्ली से चला हुआ 100 पैसा में से 85 पैसा रास्ते में ही रह जाता है। पहले लालटेन जलाकर पंजा सारा पैसा रख लेता था। कांग्रेस और राजद से बिहार की सम्मान और पहचान को खतरा है। आज घुसपैठियों के कारण बिहार, बंगाल और असल के लोग अपनी बहन बेटियों के लिए चिंतित है। लेकिन, कांग्रेस और राजद के लोग घुसपैठियों की वकालत कर रहे हैं। यह लोग घुसपैठियों के लिए नारे लगा रहे हैं। यात्रा कर रहे हैं।राजद और कांग्रेस के कुशासन का परिणाम सीमांचल को सबसे ज्यादा भोगना पड़ा।
    पीएम मोदी ने कहा कि हर गरीब को पक्का घर देना मेरा लक्ष्य है। जब तक हर गरीब को पक्का मकान नहीं मिल जाता है तब तक मोदी चैन से नहीं बैठने वाला है। पीएम मोदी ने कहा कि पूर्णिया में एयरपोर्ट का शुभारंभ हो चुका है। नया टर्मिनल भवन रिकॉर्ड पांच महीने में बना। बिहार के विकास के लिए सीमांचल और पूर्णिया का विकास जरूरी है। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस के कुशासन का परिणाम सीमांचल को सबसे ज्यादा भोगना पड़ा है। लेकिन, अब एनडीए सरकार के समय में यहां विकास हो रहा है। यहां की स्थिति बदल रही है। अब यह क्षेत्र विकास के फोकस में है। बिजली के क्षेत्र में भी बिहार को आत्मनिर्भर बनाने का काम चल रहा है। सरकार यहां के किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछली सरकार ने मखाना और मखाना किसानों की भी उपेक्षा की। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग यहां आकर चक्कर काट रहे हैं लेकिन मैं दावे के साथ कहता हूं कि मेरे आने से पहले उन्होंने मखाना का नाम भी नहीं सुना होगा। हमारी सरकार ने मखाना को प्राथमिकता दी। मखाना किसानों के लिए एनडीए सरकार ने पूर्णिया में मखाना बोर्ड देने की घोषणा की। बिहार के विकास की गति कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। जिन लोगों ने बिहार का शोषण किया। इस मिट्टी के साथ धोखा किया वह यह मानने के लिए तैयार नहीं है कि बिहार लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है।
    पीएम मोदी ने लोगों से माफी मांगी:
    पीएम मोदी ने करीब 40 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें मखाना बोर्ड की स्थापना सबसे प्रमुख है। इसके बाद पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद चार ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं पूर्णिया की गरीब महिलाओं को आवास योजना के तहत घर की चाबी भेंट की। इसके बाद उन्होंने मैथिली में लोगों को प्रमाण कहा। कहा कि मैं आप सबसे क्षमा मांगता हूं कि कोलकाता में मेरे कार्यक्रम के कारण मुझे पूर्णिया आने में देर हुई।SIR पर विपक्ष को घेरा: कांग्रेस और राजद से न सिर्फ बिहार के सम्मान को खतरा है। बिहार की पहचान को भी खतरा है। वोट बैंक का स्वार्थ है कि कांग्रेस और राजद के लोग घुसपैठियों को बचाने में लगे हैं। नारे लगा रहे हैं। यात्राएं निकाल रहे हैं। ये बिहार के संसाधन और सुरक्षा दोनों को दांव पर लगाना चाहते हैं। जंगलराज की याद दिलाई: कांग्रेस और राजद बीते 2 दशकों से सत्ता से बाहर है। इसमें अहम भूमिका बिहार माताओं-बहनों की है। राजद के राज में हत्या, बलात्कार होते थे। हमारी सरकार में वही महिलाएं लखपति दीदी और ड्रोन दीदी बन रही हैं। RJD-कांग्रेस के कुशासन से सीमांचल पिछड़ा: देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी है। बिहार के विकास के लिए पूर्णिया और सीमांचल का विकास जरूरी है। RJD-कांग्रेस के कुशासन का सबसे ज्यादा नुकसान सीमांचल को उठाना पड़ा है। बिहार की डबल इंजन की सरकार किसानों की आय बढ़ाने का काम कर रही है।
    नीतीश बोले- हमारी पार्टी के कुछ नेताओं ने गड़बड़ की थी
    इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने PM मोदी के सामने कहा , ‘पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया। बीच में गड़बड़ हो गया था। अब ये कभी संभव नहीं है कि गड़बड़ हो जाए। हमारी पार्टी के कुछ नेता गड़बड़ कर देते थे। अब मेरे इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं उठता है।’वंदे भारत, 3 अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई प्रधानमंत्री करीब 3 घंटे पूर्णिया में रहे। उन्होंने 1 वंदे भारत और 3 अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी भी दिखाई।

    Post Views: 200

    Related Posts

    बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, बाबुल सुप्रियो, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मलिक को TMC ने बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार

    February 27, 2026By Roaming Express

    गृहमंत्री ने भरी हुंकार बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय

    February 26, 2026By Roaming Express

    केंद्रीय गृहमंत्री का आज रात्रि प्रवास पूर्णिया में

    February 26, 2026By Roaming Express

    सीमांत बिहार को बना अमित शाह के लिए ‘लॉन्च पैड,एक साथ साधेंगे बंगाल बिहार और असम की राजनीति

    February 25, 2026By Roaming Express

    सीमांचल को घुसपैठियों से मुक्त बनाने पर विशेष प्लान तैयार करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

    February 24, 2026By Roaming Express

    बंगाल के राजनीतिक चाणक्य पूर्व रेलमंत्री मुकुल राय का निधन

    February 23, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    उप्र बस्ती जिले में होली के त्योहार को देखते हुए गांधीनगर स्थित कुमार स्वीट्स में…

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026

    Basti News:केक खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत, तीन वर्षीय बच्चा भी बीमार—गौर क्षेत्र में मचा हड़कंप

    March 1, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1549113
    Hits Today : 2716
    Who's Online : 5
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.