बस्ती जिले में नगर पालिका परिषद ने शहर की सुंदरता बढ़ाने की पहल की है। शहर के उत्तरी प्रवेश द्वार पर भव्य और आकर्षक गेट का निर्माण कराया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि इस गेट के निर्माण से शहर की पहचान और स्वरूप में निखार आएगा।
नगर पालिका प्रशासन ने मुख्य द्वार को सजाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है। बड़ेवन चौराहे पर अवस्थापना निधि से भव्य गेट का निर्माण होगा। इसके साथ ही चौराहे को नए सिरे से संवारा जाएगा। इस कार्ययोजना के तहत 48 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार शहर के प्रवेश द्वार पर स्वागत गेट बनने से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि आगंतुकों के लिए यह प्रतीकात्मक स्थल भी बनेगा।

Hits Today : 2046
Who's Online : 11