संवाददाता ( पंकज सिंह )
उप्र बस्ती जिले में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कर्ण मंदिर और भदेश्वरनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अफसरों को कांवड़ियों की सुविधा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद मंडलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भदेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों और श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि की कामना की।
फुटहिया और कप्तानगंज में भी परखी व्यवस्थाएं
इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फुटहिया, कप्तानगंज चौराहा समेत कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
फुटहिया चौराहे पर जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उपजिलाधिकारी हिमांशु कुमार, राजेश यादव समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।








Hits Today : 2065
Who's Online : 17