24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी
उप्र बस्ती जिले में भानपुर तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर परिसर में जनकल्याण की कामना को लेकर सोमवार, 24 अगस्त को विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ सुबह आठ बजे होगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजक एवं समाजसेवी अभिषेक त्रिपाठी ‘अन्नू’ ने बताया कि सामूहिक रुद्राभिषेक में श्रद्धालुओं की सहभागिता के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अनुष्ठान के दौरान 151 पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। पार्थिव शिवलिंग निर्माण के लिए मिट्टी अयोध्या से मंगाई गई है।
आयोजक ने बताया कि धार्मिक आयोजन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।









Hits Today : 2073
Who's Online : 6