बस्ती। शहर से सटे महसो कस्बे में 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र बनने का रास्ता अब साफ हो गया है। उपकेंद्र के लिए आवश्यक भूमि नहीं मिल पाने के कारण यह परियोजना कई वर्षों से अटकी हुई थी।
वितरण विभाग के 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के पास इसे स्थापित किया जाएगा। अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि अब भूमि उपलब्ध हो गई है। अगले चरण में सर्वे कराया जा रहा है, जिससे यह तय किया जा सके कि किन-किन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को इससे लाभ मिलेगा और किन 33 केवी उपकेंद्रों को इससे जोड़ा जाएगा। ट्रांसमिशन और वितरण विभाग की संयुक्त टीम इस कार्य में जुटी है।
132 केवी उपकेंद्र बन जाने के बाद बनकटी क्षेत्र की बिजली समस्या दूर होगी और गिदही उपकेंद्र पर लोड भी कम हो जाएगा। फिलहाल गिदही उपकेंद्र से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिसमें महसो और बनकटी के 33 केवी विद्युत उपकेंद्र भी जुड़े हुए हैं।

Hits Today : 1991
Who's Online : 12