Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    पीएम मोदी को सांसद राजू विष्ट ने भेंट की हिमालयन रेलवे ट्वॉय ट्रेन का इंजन

    February 11, 2026

    महाशिवरात्रि केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन का वास्तविक है दर्शन

    February 11, 2026

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, February 11
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » अवैध निर्माण हो चुका है क्या उस पर भी कारवाई होगी या मिलेगा अभय दान  

    अवैध निर्माण हो चुका है क्या उस पर भी कारवाई होगी या मिलेगा अभय दान  

    अभी भी निर्देशों को ठेंगा दिखाकर नगर निगम के नाक के नीचे हो रहा अवैध निर्माण 
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 7, 2025 बंगाल

    – क्या निर्देश जमीन पर उतरेगा या कागज में ही सिमट कर रह जाएगा?

    – इसके पीछे वोटबैंक की राजनीति तो नहीं, भाजपा रख रही है पैनी नजर

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी:
    बंगाल में 2026 में विधानसभा का चुनाव होना है। इसके पहले जहां सीएम ममता बनर्जी ने सभी ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधियों से स्पष्ट किया है कि सड़कों को चकाचक करें। ऐसा नहीं हुआ तो लोग आपको क्यों वोट देंगे? इसी प्रकार सिलीगुड़ी नगर निगम पर टीएमसी के  कब्जा के बाद इस क्षेत्र में आने वाला डाबग्राम फूलबाड़ी और सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र पर कब्जा करना चुनावी चुनौती और  नाक की लड़ाई बनकर सामने है। नगर निगम के सभी 47 वार्ड में अवैध निर्माण एक बड़ी चुनावी चुनौती हो सकती है। क्योंकि टॉक टू मेयर में अवैध  बहुमंजिला भवन और अपार्टमेंट निर्माण शिकायतें आम है। इसे ध्यान में रखकर मेयर सह बिल्डिंग सेल के दायित्व निभाने वाले गौतम देव ने कुछ अहम निर्देश दिए है।  बिल्डिंग प्लान, रेरा पंजीकरण संख्या, एक क्यूआर कोड जिसे स्कैन कर ग्राहक आनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकें, ये जानकारियां स्पष्ट रूप से अंकित होंगी। निर्देश की अनदेखी करने वाले बिल्डरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश और पहल को भले ही पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक अहम कदम उठाने वाला बताया जा रहा है। इस निर्देश के बाद शहर में एक प्रश्न तेजी से चर्चा में है क्या यह नियम अब जो बिल्डिंग, घर या अपार्टमेंट बनायेंगे उसके लिए लागू होगा या फिर शहर में अवैध निर्माण हो चुका या हो रहा है उसपर भी लागू होगा? इसका जवाब तो मेयर या नगर निगम के आयुक्त को ही देना होगा। चर्चा है कि शहर के टीएमसी कार्यालय के पास गयागंगा मेडिकल हॉल के पास भवन रिपेयरिंग के नाम पर पूरा बिल्डिंग ही नए सिरे से तैयार हो रहा है। अगर यह पुराने बिल्डिंग की रिपेयरिंग मात्र है तो पुराने और नए बनाए जा रहे कार्य को नगर निगम जनता और मीडिया के सामने प्रदर्शित करें। यह काम लगातार हो रहा है जहां पास ही टीएमसी का जिला कार्यालय है। पार्टी नेता और मेयर प्राय जाते है और देखते है। लेकिन कभी इसकी ओर ध्यान नहीं दिया आखिर क्यों? यह प्रश्न ना सिर्फ भाजपा पार्षद बल्कि टीएमसी के ही बागी पार्षद और माकपा पार्षद सवाल उठा रहे है। इन लोगों का कहना है कि यह सब बात नगर निगम के लिए बस एक मजाक है बस। इसी प्रकार इंदिरा गांधी मैदान के पास सरकारी जमीन पर एक प्रोजेक्ट तैयार हो रहा है। उसकी भी अर्जन पदाधिकारी से जांच कराए तथा सरकारी जमीन पर बन रहे प्रोजेक्ट को रोका जाए।  इसके अलावा वार्ड 46 में चंपासारी से लेकर देवीडांगा तक हाईड्रेन पर ही बहुमंजिला भवन निर्माण किया गया है। दागापुर वार्ड नंबर 46 में एक नर्सिंग होम अवैध जमीन पर ही तैयार हो गया।नगर निगम की ओर से नोटिस दिया गया पर जांच के बाद भी आज भी वह निसिंग होम चालू है। इसी तरह महावीर स्थान रेलगेट से सटे एक भवन के बेसमेंट में दुकानें चल रही है। उसके खिलाफ नगर निगम में दर्जनों बार शिकायत की गई पर उसपर कोई कारवाई नहीं हो पाई। इसलिए सवाल उठता है कि क्या नगर निगम अवैध निर्माण को तोड़ने के नाम पर लोगों के आंखों में धूल झोंकने का काम करेगी या बिना भेदभाव, वोट बैंक का नफा नुकसान देखकर कारवाई करेंगी। भाजपा विधायक शंकर घोष और नगर निगम में विपक्ष के नेता अमित जैन का कहना है कि नगर निगम के हर चाल पर बारीकी से नजर है। सभी खामियों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। समय पर इसको लेकर बड़ा आंदोलन किया जायेगा। आप सभी को पता होगा कि नगर निगम में प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंध है। उसका क्या पालन हो रहा है। निजी नर्सिंग होम को लेकर कई अभियान चला, नियम बने पर क्या उसका अनुपालन हो पाया? ई रिक्शा को लेकर आप सभी जानते ही है तो क्या अवैध भवन निर्माण का खेल। ही इसी तहर होता रहेगा या जमीन पर कारवाई दिखाई भी देगा। क्या है रेरा , कैसे मिल सकता है इससे घर खरीदने वाले को फायदा: नगर निगम ने रेरा का जिक्र किया है इसको जानना जरूरी है। भारत सरकार ने घर खरीदने की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए 2016 में RERA अधिनियम पारित किया। इसकी शुरुआत से ही, देश के अधिकांश राज्यों ने घर खरीदने वालों, बिल्डरों, दलालों आदि की चिंताओं को दूर करने के लिए इस पर भरोसा किया है। हालाँकि, पश्चिम बंगाल राज्य एक अपवाद था। RERA पश्चिम बंगाल को लागू करने के बजाय, राज्य ने WBHIRA (पश्चिम बंगाल हाउसिंग इंडस्ट्री रेगुलेशन एक्ट) शुरू किया। ⁰2017 में, सुप्रीम कोर्ट ने WBHIRA को ‘असंवैधानिक’ घोषित किया, जिससे WB RERA के कार्यान्वयन का मार्ग प्रशस्त हुआ। इस घोषणा के 18 महीने बाद, WB RERA आखिरकार दिसंबर 2022 में चालू हो गया। जबकि ऑफ़लाइन पंजीकरण और शिकायत दर्ज करना तुरंत शुरू हो गया, ऑनलाइन सुविधाएँ फरवरी 2023 में शुरू हुईं। बिल्डरों को भले ही इसके बारे में जानकारी ही परन्तु आम लोग जो घर या फ्लैट खरीदते है उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है।

     

    Post Views: 88

    Related Posts

    पीएम मोदी को सांसद राजू विष्ट ने भेंट की हिमालयन रेलवे ट्वॉय ट्रेन का इंजन

    February 11, 2026By Roaming Express

    महाशिवरात्रि केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन का वास्तविक है दर्शन

    February 11, 2026By Roaming Express

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026By Roaming Express

    12 नंबर बटालियन में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर हंगामा

    February 9, 2026By Roaming Express

    सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मानी ममता बनर्जी की ड‍िमांड, वोटर ल‍िस्‍ट के ल‍िए समय तो द‍िया, लेकिन डीजीपी को थमा द‍िया नोट‍िस

    February 9, 2026By Roaming Express

    बंगाल में अपने विधायक के खिलाफ प्रस्ताव से गुस्से में BJP, असेंबली से किया वॉक आउट; कहा- ममता सरकार की मनमानी

    February 7, 2026By Roaming Express
    आज का मौषम
    मौसम
    Top Posts

    पीएम मोदी को सांसद राजू विष्ट ने भेंट की हिमालयन रेलवे ट्वॉय ट्रेन का इंजन

    February 11, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    पीएम मोदी को सांसद राजू विष्ट ने भेंट की हिमालयन रेलवे ट्वॉय ट्रेन का इंजन

    February 11, 2026

    – कहा सिलीगुड़ी से काशी तक बुलेट ट्रेन चलाने के लिए कहा आभार -…

    महाशिवरात्रि केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन का वास्तविक है दर्शन

    February 11, 2026

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026
    LATEST NEWS

    पीएम मोदी को सांसद राजू विष्ट ने भेंट की हिमालयन रेलवे ट्वॉय ट्रेन का इंजन

    February 11, 2026

    महाशिवरात्रि केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन का वास्तविक है दर्शन

    February 11, 2026

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1533622
    Hits Today : 2614
    Who's Online : 11
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.