Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » दुर्गापुर और राजगंज दुष्कर्म मामले में भाजपा महिला मोर्चा का थाना के सामने प्रदर्शन

    दुर्गापुर और राजगंज दुष्कर्म मामले में भाजपा महिला मोर्चा का थाना के सामने प्रदर्शन

    कहा, बंगाल में चाहिए दुष्कर्मियों के खिलाफ यूपी जैसी कार्रवाई
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 12, 2025 क्राइम

     

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार और राजगंज में राजवंशी नाबालिग के साथ दुराचार को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सिलीगुड़ी थाना का घेराव किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए थाना का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया था। प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने से उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। जिसके कारण उनकी सुरक्षकर्मियों से तीखी झड़प भी हुई। गेट बंद होने से नाराज़ भाजपा नेताओं ने सुरक्षाकर्मियों से बहस की और उनसे पूछा कि क्या यही है राज्य में सुरक्षा। वही दूसरी ओर भाजपा की पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी के नेतृत्व में अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें पीड़िता से मिलने क्यों नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों को कहा कि ‘जिस तरह आज वह अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं. वैसी ही ड्यूटी अगर वह पहले निभाते तो मेडिकल छात्रा के साथ इतनी बड़ी घटना नही होती।
    यूपी में ऐसी घटना के आरोपियों का एनकाउंटर होता है- भाजपा सांसद
    छात्रा के साथ रेप मामले को लेकर रविवार को भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज में प्रबंधन से बात करने के लिए अस्पताल पहुंच गई, इस दौरान अस्पताल के गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उनको अंदर नहीं जाने दिया जिसपर उनकी अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों से खूब बहस हुई. इस दौरान उन्होंने भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश की तुलना करते हुए कहा कि ‘उत्तर प्रदेश मे इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों का एनकाउंटर किया जाता है. जो बंगाल मे नही होता. बंगाल मे आरोपियों को अच्छे से, बहुत हिफाजत और सुविधा के साथ जेल में रखा जाता है. वोट के समय 10-15 दिन पहले उनको छोड़ दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटना कुचबिहार, मालदा, जलपाईगुड़ी और बिरभूम से लेकर दुर्गापुर तक घटना घटती है. उन्होंने सीएम पर बोलते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश और मणिपुर को बीच मे ले आती हैं. बंगाल की जनता ने वोट देकर उनको राज्य की मुख्यमंत्री बनाया है. यहां की महिलाओं ने भी उनको वोट दिया है. इसलिये बंगाल की बात को बंगाल की मुख्यमंत्री को सोंचना और समझना होगा’।
    क्या है घटना?
    बता दें कि पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की दूसरे साल की छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई थी. पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है. पीडिता के पिता ने बताया कि उसे फोन करके बेटी के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी गई. पीड़िता की सहेली ने फोन करके उन्हें जानकारी दी कि आपकी बेटी के साथ बलात्कार हुआ है. मेरी बेटी यहां पढ़ती थी. एक सहपाठी उसे खाना खाने के बहाने बाहर ले गया था, लेकिन जब दो-तीन और आदमी आए तो उसने उसे छोड़ दिया और भाग गया. उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया. यह घटना रात 8 से 9 बजे के बीच हुई. हॉस्टल बहुत दूर था और वो यहां खाना खाने आई थी। ममता बनर्जी ने क्या दिया था बयान?
    दुर्गापुर में एमबीबीएस छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था, ‘लड़कियों को रात में बाहर (कॉलेज) जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. उन्हें अपनी सुरक्षा भी करनी होगी. यह एक वन क्षेत्र है. पुलिस सभी लोगों की तलाशी ले रही है. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. जो भी दोषी होगा उसे सख्त सजा दी जाएगी. तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. हम कड़ी कार्रवाई करेंगे. जब ऐसा दूसरे राज्यों में होता है, तो यह भी निंदनीय है. ऐसी घटनाएं मणिपुर, यूपी, बिहार, ओडिशा में हुई हैं; हमें भी लगता है कि सरकार को वहां कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. हमारे राज्य में, हमने 1-2 महीने के भीतर लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, और निचली अदालत ने आरोपियों को फांसी देने का आदेश दिया.’
    ममता बनर्जी ने पूछा- पीड़िता रात 12.30 बजे कैसे बाहर आई?
    सामूहिक दुष्कर्म मामले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘यह एक निजी कॉलेज है। तीन हफ्ते पहले ओडिशा में समुद्र तट पर तीन लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया था. ओडिशा सरकार द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है? लड़की एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी. वह रात 12.30 बजे कैसे बाहर आई? जहां तक मुझे पता है, घटना वन क्षेत्र में हुई थी. मुझे नहीं पता कि क्या हुआ. जांच जारी है. मैं इस घटना को देखकर स्तब्ध हूं, लेकिन निजी मेडिकल कॉलेजों को भी अपने छात्रों और विशेष रूप से लड़कियों का ध्यान रखना चाहिए। विवाद बढ़ने के बाद अब मीडिया पर ममता बनर्जी दोष डाल रही है।

    Post Views: 116

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624327
    Hits Today : 2363
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.