Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » गौ रक्षक सोनू सिंह उर्फ प्रशांत को मारी गोली, विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा अध्यक्ष गिरफ्तार

    गौ रक्षक सोनू सिंह उर्फ प्रशांत को मारी गोली, विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा अध्यक्ष गिरफ्तार

    हमले के आरोपी एआईएमआईएम पार्टी के एक नेता
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 23, 2025 राष्ट्रीय

     

    अशोक झा/ नई दिल्ली: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पोचारम आईटी कॉरिडोर इलाके से गौ रक्षक पर हमले की ख़बर सामने आई है।बुधवार शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच 28 साल के एक युवक सोनू सिंह उर्फ प्रशांत को गोली मार दी गई। पुलिस के मुताबिक, कोई व्यक्ति उसे बुलाकर ले गया था। कहा गया था कि वहां गायों की तस्करी की जानकारी दी जाएगी। लेकिन जब प्रशांत वहां पहुंचा, तभी उनमें से एक शख्स ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि जिन्होंने हमला किया, उन्हें पकड़ लिया गया है।जय श्री राम, जय गौ माता और भारत माता की जय के नारों के साथ गाय और गौ रक्षकों की सुरक्षा की मांग करते हुए सरकार का विरोध करने पर तेलंगाना के बीजेपी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारियां डीजीपी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हुईं। तेलंगाना बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र रावू को आज हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई तब हुई, जब वे और उनके समर्थक गोरक्षकों पर हुए कथित हमले के आरोपी एआईएमआईएम पार्टी के एक नेता और उनके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर डीजीपी कार्यालय की ओर विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। इस घटना के बाद से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
    बीजेपी का आरोप है कि हैदराबाद में गोरक्षक पर एक संगठित तरीके से हमला किया गया, जिसमें कथित रूप से एआईएमआईएम के एक स्थानीय नेता की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। पार्टी का दावा है कि राज्य सरकार, एआईएमआईएम के दबाव में आकर दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है, जिससे गोरक्षकों में गहरा आक्रोश है. रावू का मार्च इसी आक्रोश को व्यक्त करने और न्याय की मांग को लेकर था। पुलिस ने बिना किसी पूर्व सूचना के प्रदर्शन करने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में रावू सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। हालांकि, भाजपा नेताओं ने इस कार्रवाई को पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि जब वे शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग उठा रहे थे तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग किया, जो लोकतंत्र की हत्या है। यह घटना तेलंगाना में भाजपा और एआईएमआईएम के बीच बढ़ते राजनीतिक घमासान को दर्शाती है। बीजेपी गो-संरक्षण और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एआईएमआईएम को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है, जबकि एआईएमआईएम इसे सांप्रदायिक तनाव फैलाने का प्रयास करार देती रही है। रावू की गिरफ्तारी ने इस सियासी लड़ाई को एक नया मोड़ दिया है।भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कहना है कि प्रशांत को उस वक्त गोली मारी गई जब वह गायों की ढुलाई रोकने की कोशिश कर रहा था। यानी वो खुद को ‘गौ रक्षक’ मानते हुए ये काम कर रहा था। बातचीत के दौरान प्रशांत की मां ने कहा, ‘मेरा बेटा जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है। मैं गौ सेवा के लिए 10 बेटे और कुर्बान कर दूंगी. मैं वाल्मीकि समुदाय की बहू हूं. मेरे बेटे ने मुझे फोन करके बताया कि उसे गोली लग गई है और वो अस्पताल जा रहा है। वह पिछले 5-6 साल से यही काम कर रहा था। मैं सरकार से मांग करती हूं कि जिसने उसे गोली मारी है उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

    Post Views: 119

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express

    हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 93 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन

    April 12, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    बेस से स्पेस” अभियान के जरिए बस्ती  अग्रणी जिले के रूप में होगा स्थापित उप्र…

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    LATEST NEWS

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1637989
    Hits Today : 2596
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.