Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » धमकी दी तो खैर नहीं! BLOs और SIR मामले में CJI सूर्यकांत का अल्टीमेटम, राहुल-खड़गे की उड़ी नींद

    धमकी दी तो खैर नहीं! BLOs और SIR मामले में CJI सूर्यकांत का अल्टीमेटम, राहुल-खड़गे की उड़ी नींद

    बंगाल में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का भी नहीं हो रहा असर, उत्तर 24 परगना जिले में उपद्रवियों ने एक बूथस्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के घर पर पत्थर फेंके गए
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressDecember 10, 2025 राजनीति

     

    अशोक झा/ नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल और दूसरे राज्यों में चल रहे SIR 2.0 में लगे BLOs और दूसरे अधिकारियों को धमकाए जाने को गंभीरता से लिया। कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से कहा,”वह ऐसे मामलों को उसके ध्यान में लाए, वरना इससे अराजकता फैलेगी.”चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत और जॉयमाल्या बागची की बेंच ने निर्वाचन आयोग से कहा कि वह वोटर लिस्ट के विशेष मतगणना प्रशिक्षण (SIR) के काम में अलग-अलग राज्य सरकारों की ओर से सहयोग की कमी को गंभीरता से ले।Supreme Court Statement: सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
    Supreme Court Statement
    बता दें कि बेंच ने इलेक्शन कमीशन (EC) की ओर से पेश वरिष्ठ वकील राकेश द्विवेदी से कहा कि BLOs के काम में बाधा या सहयोग की कमी की शिकायतें अदालत के संज्ञान में लाएं, ताकि वे उचित आदेश जारी कर सकें। द्विवेदी ने कहा कि अगर स्थिति बिगड़ती है, तो EC के पास पुलिस को अपने अधीन लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा, जो कि राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। जस्टिस बागची ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने तक पोल पैनल पुलिस को अपने नियंत्रण में नहीं ले सकता।
    Supreme Court News Today: चुनाव आयोग का जिक्र कर क्या बोले द्विवेदी?
    द्विवेदी ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के पास BLOs और SIR में लगे अन्य अधिकारियों को धमकाने के मामलों से निपटने के लिए सभी संवैधानिक अधिकार मौजूद हैं। जस्टिस कांत ने द्विवेदी से कहा कि स्थिति को गंभीरता से संभालें, वरना अराजकता फैल सकती है। उन्होंने इसे “बहुत गंभीर” मामला बताया। द्विवेदी ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में तनाव के बावजूद BLOs के आत्महत्या करने का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि उनका काम केवल 30-35 वोटरों के छह-सात घरों की गिनती तक सीमित होता है।
    जस्टिस बागची ने बताया कि यह डेस्क का काम नहीं है; BLOs को घर-घर जाकर गिनती के फॉर्म भरने और उसे अपलोड करने की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा, “यह उतना आसान नहीं है जितना दिखता है।”सिनियर वकील वी गिरी ने पिटीशनर सनातनी संसद और अन्य पक्षों की ओर से कहा कि उन्होंने SIR में लगे BLOs और अन्य अधिकारियों के खिलाफ हिंसा और धमकियों की शिकायत की है और चुनाव आयोग से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देने की मांग की है। बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 से पहले उत्तर 24 परगना जिले में उपद्रवियों ने एक बूथस्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के घर पर पत्थर फेंके। इसकी वजह से मकान का एक दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया और खिड़कियों के शीशे टूट गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात को जब यह घटना हुई तब बीएलओ मानब चंद्र घर पर अकेले थे जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को इस मामले में खरदाह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। चंद्र उत्तर 24 परगना जिले के खरदाह में बूथ संख्या 43 के बीएलओ हैं। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच करने के लिए बुधवार को पुलिस की एक टीम चंद्र के आवास पर पहुंची और मामले में जांच जारी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन अधिकारी हमले में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। बीएलओ चंद्र ने बताया कि उन्हें हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। चंद्र ने दावा किया कि वह बूथ नंबर 43 के लिए सरकारी नियमों और निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चार नवंबर को जनगणना प्रपत्रों के वितरण के साथ शुरू किया गया जो कि 11 दिसंबर तक राज्य में जारी रहेगा।

    Post Views: 106

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express

    हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 93 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन

    April 12, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    -अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य उप्र बस्ती  जिले में रुधौली विधानसभा क्षेत्र…

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1646986
    Hits Today : 954
    Who's Online : 9
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.