–डाक बंगले पर हवन-पूजन के साथ हुआ आयोजन, विश्वेश्वरैया और आरके दत्ता को किया नमन
उप्र बस्ती जिले में इंजीनियर्स डे के अवसर पर मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से हवन-पूजन और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महासंघ के जनपद अध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह ने भारत रत्न इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया और ई. आरके दत्ता के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद अन्य इंजीनियरों ने पुष्प अर्पित किए।
हवन-पूजन के बाद रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह, सचिव गजानन यादव, लोक निर्माण विभाग के सचिव ई. मनोज कुमार, सिंचाई विभाग के सचिव ई. वेद प्रकाश पांडेय, सहायक अभियंता ई. शुभम पटेल, अधिशासी अभियंता ई. संजीव कुमार, परियोजना निदेशक ई. अजय प्रताप सिंह, लोक निर्माण विभाग के ई. सुनील दत्त, शैलेंद्र प्रजापति, आरईडी के अमर चौधरी और ई. लालजी समेत अन्य इंजीनियरों ने रक्तदान किया।
शिविर में कुल 20 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता ई. अवधेश कुमार, सहायक अभियंता ई. राजेश त्रिपाठी, ई. कमलेश यादव, ई. रामकृपाल, ई. हरेराम प्रसाद, ई. धनंजय पांडेय, ई. क्षितिज पांडेय, ई. सर्वेश कुमार, ई. सुरेश गुप्ता, ई. विजेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में डिप्लोमा इंजीनियर मौजूद रहे।










Hits Today : 731
Who's Online : 11