Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » टीएमसी नेता को पकड़ने गई पुलिस टीम पर संदेशखाली में हमला

    टीएमसी नेता को पकड़ने गई पुलिस टीम पर संदेशखाली में हमला

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 3, 2026 बंगाल

     

    – 6 से अधिक पुलिसकर्मियों के घायल होने पर जागी पुलिस,अबतक 9 गिरफ्तार

    अशोक झा/सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में जमीन विवाद में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को पकड़ने गई पुलिस पर उसके समर्थकों ने हमला कर दिया। इस हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राजबाड़ी फांड़ी की पुलिस टीम रात संदेशखाली ब्लॉक के बोयरमारी इलाके में तृणमूल नेता मूसा मोल्ला को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची और उसे थाने चलने को कहा। इसी दौरान उसने अपने समर्थकों को फोन कर मौके पर बुला लिया। भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया।
    पुलिस का दावा है कि हमलावरों ने आरोपित को पुलिस वाहन से जबरन उतार लिया। इसके बाद पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। इस हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बेकाबू होते देख अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। घटना के बाद नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
    पुलिस के मुताबिक मुसा मोल्ला के खिलाफ लंबे समय से जमीन कब्जाने के आरोप लगते रहे हैं। वह जेल में बंद शेख शाहजहां का करीबी है। शिकायत थी कि मुसा मोल्ला ने एक खेती की जमीन में जबरन नमकीन पानी भरकर उसे भेड़ी यानी मछली पालन के तालाब में बदल दिया। इस मामले में अदालत में केस भी दर्ज हुआ और संबंधित जमीन पर 144 धारा लागू कर दी गई थी। इस मामले में अदालत के आदेश के बावजूद मुसा मोल्ला ने गतिविधियां बंद नहीं कीं। इसी वजह से पुलिस उसे पकड़ने गई थी। फिलहाल मामले में गहन जांच पड़ताल जारी है।
    पहले भी हो चुकी है हिंसा: संदेशखाली पहले भी हिंसा की घटनाओं को लेकर सुर्खियों में रहा है। 2024 में राशन घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय की टीम और सुरक्षा बलों पर हमला हुआ था। पुलिस की गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई थी।
    इसके अलावा बीते 23 दिसंबर को विधाननगर के टेंगरा इलाके में चोरी के मामले में एक आरोपित को पकड़ने गई पुलिस पर हमला हुआ था, जिसमें सात पुलिसकर्मी घायल हुए थे। दो नवंबर को दमदम पार्क इलाके में वीआईपी रोड पर बाइक सवारों को रोकने पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट हुई थी। इससे पहले 2023 में एगरा विस्फोट के बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिस को निशाना बनाया था। 2017 में पूर्व बर्धमान के आउशग्राम में थाने में आगजनी की गई थी। बीरभूम के दुबराजपुर में बमबारी में एक पुलिस अधिकारी की जान चली गई थी।

    Post Views: 90

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    -अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य उप्र बस्ती  जिले में रुधौली विधानसभा क्षेत्र…

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1647053
    Hits Today : 2127
    Who's Online : 8
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.