Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » हादसे से ठीक पहले अपने भतीजे राणा जगजीत सिंह पाटील को गया था ‘आखिरी फोन कॉल’

    हादसे से ठीक पहले अपने भतीजे राणा जगजीत सिंह पाटील को गया था ‘आखिरी फोन कॉल’

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 28, 2026 राजनीति

     

    – अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे होगा अजित पवार के अंतिम संस्कार

    अशोक झा/ मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल (गुरुवार) सुबह 11 बजे होगा अजित पवार के अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं। बारामती एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं की आंखें नम हैं। अजित पवार का शव बारामती मेडिकल कॉलेज से विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड ले जाया जा रहा है, ताकि समर्थक उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें। कल, गुरुवार को सुबह 11 बजे दिवंगत नेता अजित पवार का अंतिम संस्कार होगा। पार्टी की नेताओं में भी शोक व्याप्त है। वरिष्ठ नेता सरोज अहिरे फूट-फूट कर रो रहीं हैं, जबकि समर्थक गहरे सदमे में हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे मुंबई से चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। लैंडिंग के दौरान उनका विमान रनवे पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भयानक घटना में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की जान चली गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विमान का जोरदार धमाका और आग का गोला बनना स्पष्ट नजर आ रहा है। महाराष्ट्र की राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले शरद पवार आज अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं।कभी अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी और सगे भतीजे अजित पवार के असामयिक निधन की खबर ने उन्हें इस कदर झकझोर दिया कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव के कारण उन्हें कुछ घंटों के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, लेकिन डॉक्टरों की सलाह के बावजूद वे बारामती जाने से अपने आपको रोक नहीं पाए।
    हादसे से ठीक आधे घंटे पहले अपने भतीजे राणा जगजीत सिंह पाटील को किया गया उनका ‘आखिरी फोन कॉल’ अब एक ऐसी भावुक विरासत बन गया है, जो बार-बार उनके अपनों को झकझोर रहा है। वह आवाज, जो हमेशा आदेश और मार्गदर्शन देती थी, अचानक खामोश हो गई। आज पूरा महाराष्ट्र उस नेतृत्व को याद कर रहा है जिसने प्रशासन में अनुशासन और रिश्तों में मजबूती की नई मिसाल पेश की थी।
    भतीजे राणा जगजीत सिंह को किया था आखिरी फोन:
    विमान में सवार होने से ठीक पहले अजित पवार ने अपने भतीजे और भाजपा विधायक राणाजगजीतसिंह पाटील से फोन पर बात की थी। यह कॉल एक सामान्य पारिवारिक और राजनीतिक चर्चा के लिए था, जिसमें उन्होंने बारामती लैंडिंग के बाद दोबारा बात करने का वादा किया था। राणाजगजीतसिंह ने भारी मन से बताया कि वह आवाज अभी भी उनके कानों में गूंज रही है। उस आधे घंटे के अंतराल में नियति ने ऐसा खेल खेला कि वह अगली बातचीत कभी मुमकिन ही नहीं हो पाई।
    ‘मार्गदर्शक और हिम्मत थे काका’ : राणाजगजीतसिंह पाटील के लिए अजित पवार सिर्फ एक राजनीतिक दिग्गज नहीं, बल्कि एक पिता तुल्य मार्गदर्शक थे। उन्होंने कहा कि बचपन से लेकर राजनीति के कठिन मोड़ों तक, ‘काका’ ने उन्हें हमेशा काम पर विश्वास करना और जनता के हित में फैसले लेना सिखाया। उनके लिए यह क्षति निजी से कहीं अधिक वैचारिक है। एक ऐसा व्यक्तित्व जिसने मुश्किल हालात में मजबूती से खड़ा रहना सिखाया, उसके जाने से पाटिल परिवार में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसकी भरपाई नामुमकिन है।
    ‘सुन्न कर देने वाली वो खबर’: हादसे की खबर मिलते ही राणाजगजीतसिंह पाटील का मन सुन्न रह गया। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति से चंद मिनट पहले प्यार और अधिकार से बात हुई हो, उसके अचानक चले जाने की खबर पर यकीन करना नामुमकिन था। यह अहसास कि जिंदगी एक पल में कैसे खत्म हो जाती है, उन्हें और पूरे परिवार को विचलित कर रहा है। वह आखिरी बातचीत अब उनके मन में एक भावनात्मक उथल-पुथल मचा रही है, जिसे वे ताउम्र नहीं भूल पाएंगे।
    राज्य के लिए अपूरणीय क्षति: अजित पवार का निधन सिर्फ एक व्यक्ति का जाना नहीं, बल्कि एक सक्रिय, अनुभवी और जनहितैषी नेतृत्व का अंत है। वे किसानों, मजदूरों और आम लोगों के मुद्दों पर जितनी पकड़ रखते थे, वैसा नेता मिलना मुश्किल है। भाजपा विधायक पाटील ने कहा कि महाराष्ट्र को लंबे समय तक इस सक्रिय नेतृत्व की कमी खलेगी। उनके जाने से राज्य की राजनीति में जो खालीपन आया है, उसने न केवल उनके समर्थकों को बल्कि उनके विरोधियों को भी स्तब्ध कर दिया है।
    मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा- दादा अब हमारे बीच नहीं रहे
    सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अजित पवार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “दादा अब हमारे बीच नहीं रहे। मेरे दोस्त, साथी और राजनीति के महान नेता अजित पवार का निधन हो गया है। मैं अभी भी इस खबर से सदमे में हूं। यह बहुत बड़ा नुकसान है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी।”मल्लिकार्जुन खरगे ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा, “हम इस दुर्घटना की जांच की मांग करेंगे। यह एक बहुत दुखद घटना है। अजित पवार की असमय मृत्यु हम सभी के लिए बहुत बड़ा झटका है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शरद पवार से फोन पर बात की और इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की। शरद पवार अभी बारामती में ही हैं और उनके साथ प्रधानमंत्री की बातचीत बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    Post Views: 121

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express

    हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 93 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन

    April 12, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624356
    Hits Today : 2661
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.