Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    भाजपा के लिए बंगाल को कब्ज़ा करना आसान नहीं : ममता बनर्जी

    April 14, 2026

    उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में BJP उम्मीदवारों के समर्थन में अमित शाह ने किया रोड शो

    April 14, 2026

    बाबा साहेब के विचार न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं:अज़्म सईद मानू

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 14
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » माघी पूर्णिमा आज: इसदिन किए गए स्नान, दान और जप से जीवन की सभी मनोकामनाएं होती है पूर्ण

    माघी पूर्णिमा आज: इसदिन किए गए स्नान, दान और जप से जीवन की सभी मनोकामनाएं होती है पूर्ण

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressFebruary 1, 2026 धर्म एवं आस्था

    – कथा में बताया गया कैसे एक गरीब बन गया धनवान, बिहार नेपाल में लगता है मेला

    अशोक झा/ प्रयागराज: आज रविवार 1 फरवरी, 2026 के दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानि माघी पूर्णिमा का पावन पर्व है। हिन्दू धर्म में यह पूर्णिमा बेहद शुभ और लाभदायी मानी जाती है।शास्त्र कहते हैं कि इस दिन किए गए स्नान, दान और जप से जीवन की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।आज के दिन बिहार के ठाकुरगंज और पास ही नेपाल में क्षीर समुद्र और किचक बध मेला का आयोजन होता है। आइए जानते हैं, यह पूर्णिमा क्यों खास है, आज चंद्रोदय का समय क्या है और किस विधि से पूजा करने से सबसे अधिक लाभ होगा?माघी पूर्णिमा क्यों है विशेष?माघी पूर्णिमा को सभी पूर्णिमाओं में विशेष स्थान प्राप्त है. अध्यात्मिक मान्यता है कि इस दिन देवता स्वर्ग से पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं और पवित्र नदी में स्नान करते हैं. इसलिए इस दिन गंगा, यमुना या संगम जैसे पावन जल में स्नान करने से जीवन में सुख, शांति और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।माघ महीने का जल भी अमृत समान फलदायी माना जाता है।पवित्र स्नान का महत्व: सुबह सूर्योदय से पहले पवित्र जल में स्नान करने की परंपरा है. ऐसा माना जाता है कि इससे शरीर के रोग हल्के होते हैं और कुंडली के ग्रहदोष शांत होते हैं, विशेषकर चन्द्र दोष से मुक्ति मिलती है. श्रद्धा से किया गया यह स्नान आज के दिन अत्यंत फलदायी है।
    दान का पुण्यफल: माघी पूर्णिमा पर पवित्र नदी-सरोवर में स्नान और उसके बाद दान का विशेष महत्व है. तिल, गुड, घी, अन्न और कंबल दान करने से जीवन की दरिद्रता दूर होती है. पुराणों में कहा गया है कि आज किया गया दान कई जन्मों तक शुभ फल प्रदान करता है. गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराना भी अत्यंत शुभ कार्य है. यह कार्य आज पूरे दिन किया जा सकता है।माघी पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इस पूर्णिमा से जुड़ी एक रोचक कथा भी है। जो भी व्यक्ति माघी पूर्णिमा का व्रत करता है, उसे ये कथा जरूर सुननी चाहिए, तभी उसे इस व्रत का पूरा फल प्राप्त होगा। आगे जानिए माघी पूर्णिमा से जुड़ी रोचक कथा…प्रचलित कथा के अनुसार एक बार देवर्षि नारद भगवान विष्णु के पास गए और उनसे पूछा कि ‘कलियुग में ऐसा कौन-सा व्रत है, जिसे करने से मनुष्य अपने सभी कष्टों से मुक्त होकर पुण्य लाभ लेकर मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। देवर्षि नारद की बात सुनकर भगवान विष्णु ने कहा ‘जो व्यक्ति माघ मास की पूर्णिमा का व्रत नियम पूर्वक करता है, भगवान सत्यनारायण की कथा सुनता है, चंद्रमा को अर्घ्य देता और और ब्राह्मणों को दान देता है, वह सभी पापों से मुक्त होकर विष्णुलोक को जाता है, इसमें कोई संदेह नहीं।’ इसके बाद भगवान विष्णु ने माघी पूर्णिमा की कथा भी देवर्षि नारद को सुनाई। उसके अनुसार, प्राचीन समय में विदिशा नाम की नगरी में धर्मदत्त नाम का एक ब्राह्मण रहता था। वह बहुत ही गरीब था लेकिन भगवान का परम भक्त था। एक दिन भगवान विष्णु ने उसे दर्शन देकर पूर्णिमा व्रत करने को कहा। धर्म दत्त ने विधि-विधान से सभी पूर्णिमा व्रत किए। माघ मास की पूर्णिमा पर उसने अपने व्रत का उद्यापन किया। ऐसा करने से उसके जीवन के सभी कष्ट धीरे-धीरे दूर होने लगे। देखते ही देखते वह कुछ ही समय में धनवान बन गया। उसे योग्य संतान भी हुई। इस तरह उसने सभी भौतिक सुख प्राप्त किए। इस तरह सुखी जीवन जीते हुए जब उसकी मृत्यु हुई तो पूर्णिमा व्रत के पुण्यफल से उसे विष्णुलोक की प्राप्ति हुयी। इसलिए पूर्णिमा का व्रत बहुत ही शुभ फल देने वाला माना गया है। जो भी व्यक्ति माघी पूर्णिमा पर इस कथा को सुनता है, उसे अपने जीवन में हर तरह का सुख प्राप्त होता है।

    Post Views: 72

    Related Posts

    भाजपा के लिए बंगाल को कब्ज़ा करना आसान नहीं : ममता बनर्जी

    April 14, 2026By Roaming Express

    उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में BJP उम्मीदवारों के समर्थन में अमित शाह ने किया रोड शो

    April 14, 2026By Roaming Express

    बाबा साहेब के विचार न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं:अज़्म सईद मानू

    April 14, 2026By Roaming Express

    “चिकन नेक” के राष्ट्रीय चिंतक को दी गई भाई ताराचंद की चिकन नेक के संरक्षक की जीवनी आधारित पुस्तक

    April 12, 2026By Roaming Express

    T से तुष्टिकरण, M से माफियाराज और C से कटमनी… बंगाल के चुनावी रण में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ

    April 12, 2026By Roaming Express

    सिलीगुड़ी में सज गया मां वैष्णव का दरबार,मैया करेंगी सबका बेड़ा पार

    April 12, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    भाजपा के लिए बंगाल को कब्ज़ा करना आसान नहीं : ममता बनर्जी

    April 14, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    भाजपा के लिए बंगाल को कब्ज़ा करना आसान नहीं : ममता बनर्जी

    April 14, 2026

    – कहा तृणमूल कांग्रेस के बूथ एजेंटों की गिरफ्तारी का आदेश इसलिए दिया गया…

    उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में BJP उम्मीदवारों के समर्थन में अमित शाह ने किया रोड शो

    April 14, 2026

    बाबा साहेब के विचार न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं:अज़्म सईद मानू

    April 14, 2026

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री, कहा बिहार को विकसित राज्य बनाना है

    April 14, 2026
    LATEST NEWS

    भाजपा के लिए बंगाल को कब्ज़ा करना आसान नहीं : ममता बनर्जी

    April 14, 2026

    उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में BJP उम्मीदवारों के समर्थन में अमित शाह ने किया रोड शो

    April 14, 2026

    बाबा साहेब के विचार न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं:अज़्म सईद मानू

    April 14, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1598644
    Hits Today : 619
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.