– तुर्की एयरलाइंस के इस विमान में सवार थे कुल 236 यात्री
अशोक झा/ कोलकाता: कोलकाता एयरपोर्ट पर तुर्की एयरलाइंस के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान विमान से अचानक धुआं निकलने की सूचना मिली, जिसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग का फैसला लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान काठमांडू से इस्तांबुल जा रहा था। उड़ान के दौरान धुआं निकलने की आशंका से जुड़े इनपुट मिलते ही पायलट ने एहतियातन विमान को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारने का निर्णय लिया। मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ था बड़ा हादसा: रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। तुर्की एयरलाइंस के इस विमान में कुल 236 यात्री सवार थे। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार की रात दो विमान के विंग आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई है। घटना उस समय हुई जब दोनों विमान में यात्रा सवार थे। हालांकि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
एअर इंडिया की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि तीन फरवरी को मुंबई से कोयंबटूर जाने वाले फ्लाइट AI2732 में देरी हुई क्योंकि जिस प्लेन को इस उड़ान के लिए इस्तेमाल किया जाना था, वह टैक्सी-वे पर खड़े दूसरे एयरलाइन के संपर्क में आ गया। दोनों प्लेन के विंग्सटिप आपस में टकरा गए, जिससे एअर इंडिया के प्लेन को नुकसान पहुंचा है।
कैसे हुआ यह हादसा?
रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट के रन पर जब एअर इंडिया AI2732 डिपार्चर के लिए C1 से M4 की ओर टैक्सी-वे कर रहा था और दूसरी ओर इंडिगो की आने वाली फ्लाइट B1 भी टैक्सी-वे की ओर आ रही थी, इसी बीच दोनों प्लेन के एक-दूसरे के करीब आए और रगड़ गए और दोनों के दाएं विंग्सटिप एक-दूसरे से टकरा गए। घटना के समय दोनों विमान टैक्सी कर रहे थे। दोनों प्लेन जांच के लिए अपने बे में लौट आए।








Hits Today : 266
Who's Online : 8