Latest News
Author: Roaming Express
— कहा, ढाई साल में मंदिर होगा तैयार यह दुनिया के बड़े मंदिरों में होगा एक अशोक झा/ सिलीगुड़ी: मुख्यमंत्री ने अपने उत्तर बंगाल दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी को एक बड़ा तोहफ़ा दिया। शुक्रवार को उन्होंने माटीगाड़ा में प्रस्तावित ‘महाकाल महातीर्थ’ मंदिर की नींव रखी। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यह मंदिर दुनिया के सबसे बड़े शिव मंदिरों में से एक होगा। मंदिर की खास बातें और प्लान:आज प्रोजेक्ट की नींव रखने से पहले, ममता बनर्जी ने कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट लॉन्च किए। मंदिर के बारे में उन्होंने कहा:नामकरण: मंदिर का नाम ‘महाकाल महातीर्थ’ रखा…
– 3250 करोड़ की रेल-सड़क परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला – आज शाम पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘बागुरुंबा द्वोहू 2026’ में पीएम मोदी हिस्सा – वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से असम और बंगाल में सियासी लाभ उठा सकती है भाजपा अशोक झा/कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल को पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान, वह देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. दोनों राज्यों में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के लिए भूमि पूजन करेंगे. पश्चिम बंगाल और असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने…
– स्टेट हाईवे जाम कर आग जलाकर विरोध प्रदर्शन,मामला हुआ दर्ज – पुलिस लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागकर हालात पर किया नियंत्रण अशोक झा/ सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दिनाजपुर के चकुलिया में गुरुवार को SIR सुनवाई के विरोध में एक भीड़ ने ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस (BDO) में तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों पर हमला किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ लोगों ने स्टेट हाईवे जाम कर विरोध किया। यह सब उन लोगों ने किया, जिन्हें SIR सुनवाई के लिए बुलाया गया था। दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने…
– दार्जिलिंग पहाड़, तराई और डुआर्स पीएम मोदी जी के आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट विजन में सबसे आगे: सांसद राजू विष्ट अशोक झा/ सिलीगुड़ी: पिछले एक दशक में, पश्चिम बंगाल के रेल परिदृश्य में एक निर्णायक और स्पष्ट बदलाव आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, भारतीय रेलवे पूर्वी भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर के नेतृत्व वाली ग्रोथ के सबसे मजबूत साधनों में से एक के रूप में उभरा है। एक समय, भौगोलिक, पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर और विषम पहुंच से सीमित रहे ये क्षेत्र आज एकीकृत और भविष्य के लिए तैयार रेल सिस्टम की ओर एक ऐतिहासिक बदलाव देख रहे हैं।…
बस्ती की महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी ने अखिल भारतीय पुलिस जूडो प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया पुलिस का मान उप्र बस्ती जिले पुलिस लाइन में तैनात महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश पुलिस और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिताओं में लगातार दो स्वर्ण पदक जीतकर उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2019 बैच की महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी, जो लखीमपुर खीरी जिले की निवासी हैं, पहली बार असम में आयोजित 9वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता 2024-25…
उप्र बस्ती जिले में महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से कथित तौर पर धर्मांतरण से जुड़े तार सामने आने की सूचना के बाद जिले में हड़कंप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन सतर्क हो गया है और पूरे परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कॉलेज परिसर में होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को पुलिस की जांच टीम ने महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज, रामपुर तथा ओपेक अस्पताल, कैली का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम…
उप्र बस्ती जिले में महादेवा विधानसभा क्षेत्र में कुआनो नदी के तिघरा घाट पर जल्द ही पुल का निर्माण होने की संभावना है। लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग के बाद राज्य सेतु निगम द्वारा पुल निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। इस पुल के निर्माण पर करीब 15 करोड़ 74 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। पुल बनने से लगभग 50 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के लोगों का आवागमन काफी आसान हो जाएगा। ग्रामीणों को बस्ती मुख्यालय पहुंचने के लिए कलवारी या लालगंज का लंबा…
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पूर्व IAS अधिकारी श्रीचंद्र के 22 वर्षीय बेटे हिमांशु ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार हिमांशु ने करीब दो महीने पहले ही लव मैरिज की थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है…
प्रयागराज। माघ मेले में मकर संक्रांति पर्व के दिन रामानंद मार्ग पर कोलहू नाथ खालसा के शिविर में मानस मधुकर कौशल किशोर महाराज ने श्री राम कथा सुनाते हुए कहा कि आज के समय में शास्त्र की रक्षा करने के लिए , शस्त्र की नितांत आवश्यकता है। क्योंकि हमारे भगवान भी शस्त्र हाथ में लेकर के सजग रहते हैं कि कोई दानव यदि अपनी दानवता पूर्ण कृत्य करता है। शस्त्र के द्वारा उसको दंड दे करके और धरा धाम पर संस्कृति की स्थापना करते हैं।कौशल किशोर महाराज ने कहा कि प्रयागराज की पावन धरती पर लगने वाले महाकुंभ और माघ…
उप्र बस्ती जिले में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्रमुख सचिव, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देश पर प्रदेश के सभी जनपदों में 10 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक संस्कृति उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में जिले में भी संस्कृति उत्सव को व्यापक स्तर पर मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि संस्कृति उत्सव के अंतर्गत स्थानीय शास्त्रीय, उप-शास्त्रीय एवं लोक संगीत, गायन, वादन तथा नृत्य (एकल एवं समूह) में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का पंजीकरण संस्कृति विभाग के पोर्टल पर कराया…
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 3559 |
Who's Online : 7 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 3559
Who's Online : 7