Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    बस्ती में 30 लाख रुपये की स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

    June 13, 2026

    बभनान शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 66 दुकानों की नीलामी पर हाईकोर्ट की रोक

    June 13, 2026

    Bast News: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने का आरोप, वीडियो बनाकर दी धमकी; तीन पर मुकदमा

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » 5000 किलोमीटर की यात्रा कर भाजपा करेंगी बंगाल फतह

    5000 किलोमीटर की यात्रा कर भाजपा करेंगी बंगाल फतह

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressFebruary 18, 2026 बंगाल

     

    – पहली मार्च से शुरू होगा कूचबिहार से यात्रा, पूरे राज्य में नौ यात्राएं

    अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर ‘परिवर्तन यात्रा’ निकालने की घोषणा की है। पार्टी इस यात्रा के समापन पर कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी जनसभा कर चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी में है।इस यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे. यात्रा का समापन कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में होगा और पीएम मोदी यहां एक बड़ी जससभा को संबोधित करेंगे।पार्टी का कहना है कि यह ‘परिवर्तन यात्रा’ सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ कथित सत्ता-विरोधी माहौल को मजबूत करने की कोशिश है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इसे पार्टी के राजनीतिक संघर्ष का अगला चरण बताया।बीजेपी के मुताबिक, पूरे राज्य में नौ ‘परिवर्तन यात्राएं’ निकाली जाएंगी। ये यात्राएं एक और दो मार्च को कूचबिहार, कृष्णानगर, रायदिघी, कुल्टी, इस्लामपुर, संदेशखाली जैसी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जगहों से शुरू होंगी। ‘डोल यात्रा’ के दौरान संक्षिप्त विराम के बाद पांच मार्च से यह यात्राएं फिर से शुरू होंगी। ‘परिवर्तन यात्रा’ राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी और पांच हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। इस अभियान में झांकियां, सड़क किनारे सभाएं और स्थानीय जनसंपर्क कार्यक्रम भी शामिल होंगे।ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगी रैली
    मार्च के अंत में कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक बड़ी रैली के साथ इन यात्राओं का समापन किया जाएगा। ब्रिगेड परेड ग्राउंड की रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित कर सकते हैं। पार्टी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता ‘परिवर्तन यात्रा’ में शामिल हो सकते हैं।।पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बताया कि परिवर्तन रथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में, राज्य में डेमोक्रेटिक अधिकार खत्म हो गए हैं और करप्शन ने एक इंस्टीट्यूशनल रूप ले लिया है. आने वाले चुनावों को देखते हुए और तृणमूल कांग्रेस को हराने के मैसेज के साथ लोगों तक पहुंचने के लिए, पूरे राज्य में परिवर्तन यात्राएं निकाली जाएंगी. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 9 यात्राएं निकाली जाएंगी. इस यात्रा के समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
    1 मार्च को कूच बिहार साउथ से शुरू होगी यात्रा
    समिक भट्टाचार्य ने बताया कि यात्रा 1 मार्च को कूच बिहार साउथ, कृष्णानगर साउथ, गरबेटा, रायदिघी और कुल्टी से और 2 मार्च को इस्लामपुर, संदेशखली, हसन और अमता से शुरू होगी. यह प्रोग्राम 3 मार्च और 4 मार्च को डोल यात्रा और होली के मौके पर रोक दिया जाएगा. 5 से 10 मार्च तक, यह प्रोग्राम राज्य के अलग-अलग विधानसभा इलाकों का दौरा करते हुए कुल 5,000 किमी. से ज्यादा का सफर तय करेगा. इस यात्रा के दौरान करीब 60 बड़ी और 300 से ज्यादा छोटी पब्लिक मीटिंग करने का प्लान है।
    यात्रा की समापन रैली में शामिल होंगे PM मोदी
    भट्टाचार्य के मुताबिक, हर विधानसभा इलाके में रथ, झांकी और कैंपेन होंगे. यह यात्रा मार्च के आखिर में कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पब्लिक मीटिंग के साथ खत्म होगा. मार्च के दूसरे सप्ताह के आखिर में 14/15 मार्च को यह समापन रैली होने की संभावना है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भट्टाचार्य ने भी इशारा किया है कि यात्राओं के उद्घाटन स्टेज पर भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रह सकते हैं. उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लोगों से इस यात्रा में हिस्सा लेने की अपील की है।
    परिवर्तन रथ यात्रा से ममता को मात देगी बीजेपी?
    पश्चिम बंगाल में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर सत्तारूढ़ टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने हैं. बीजेपी इस बार चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. पार्टी के तमाम नेता टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को घेरे हुए हैं. माना जा रहा है कि परिवर्तन रथ यात्रा भी बीजेपी की रणनीति का एक हिस्सा है. बीजेपी के तमाम बड़े नेता लगातार पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह पिछले करीब डेढ़ महीने से करीब 3 बार बंगाल जा चुके हैं. बुधवार को एक बार फिर वह बंगाल जा रहे हैं।

    Post Views: 87

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    बस्ती में 30 लाख रुपये की स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

    June 13, 2026

    संवाददाता (पं‍कज सिंह) बस्ती। कोतवाली पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब…

    बभनान शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 66 दुकानों की नीलामी पर हाईकोर्ट की रोक

    June 13, 2026

    Bast News: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने का आरोप, वीडियो बनाकर दी धमकी; तीन पर मुकदमा

    June 13, 2026

    Basti News:मदरसे के अभिलेखों में जीवित लोगों को दिखाया मृत, प्रबंधक गिरफ्तार

    June 13, 2026
    LATEST NEWS

    बस्ती में 30 लाख रुपये की स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

    June 13, 2026

    बभनान शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 66 दुकानों की नीलामी पर हाईकोर्ट की रोक

    June 13, 2026

    Bast News: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने का आरोप, वीडियो बनाकर दी धमकी; तीन पर मुकदमा

    June 13, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1633514
    Hits Today : 338
    Who's Online : 5
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.