बस्ती जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के रघऊपुर गांव से एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रघऊपुर निवासी श्यामसुंदर की बेटी प्रियंका मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे घर पर बिना किसी को बताए कहीं चली गई। परिजनों ने घटना के बाद रिश्तेदारों सहित आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका। इससे परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। थक-हार कर परिजनों ने बुधवार को लालगंज थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रियंका नगर पंचायत गायघाट स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक, किशोरी काला टी-शर्ट व लाल स्वेटर पहने थी।
थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।








Hits Today : 648
Who's Online : 9