Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को मिली 900 करोड़ रुपए की पहली किस्त

    प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को मिली 900 करोड़ रुपए की पहली किस्त

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressMarch 16, 2026 NCR

    *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से डीबीटी के माध्यम से धनराशि का हस्तांतरण किया

    * मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का जनपद में हुआ सजीव प्रसारण

    * विधायक जेवर व जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को सौंपे प्रथम किस्त के स्वीकृति पत्र

    गौतमबुद्धनगर।

    प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत आज उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों को बड़ी सौगात देते हुए उनके बैंक खातों में कुल 900 करोड़ रुपए की प्रथम किस्त की अनुदान राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर तथा जरूरतमंद परिवारों को अपने पक्के आवास के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनका स्वयं का घर होने का सपना साकार हो सके।
    इसी क्रम में जनपद गौतमबुद्धनगर के कलेक्ट्रेट परिसर में माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित हो रहे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा जेवर के माननीय विधायक धीरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मा0 विधायक व जिलाधिकारी ने जनपद के चयनित 220 लाभार्थियों को प्रथम किस्त 01 लाख रुपए की धनराशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए और उन्हें योजना का प्रत्यक्ष लाभ दिलाया।
    इस अवसर पर अपने संबोधन में मा0 विधायक धीरेंद्र सिंह ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का तथा सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सहायता राशि उनके अपने घर के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने भी सभी लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से योजना का लाभ मिले तथा आवास निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा हो।
    प्रभारी परियोजना अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत जनपद के कुल 220 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपए की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। इनमें नगर पंचायत जेवर के 115, नगर पंचायत रबूपुरा के 58, नगर पंचायत बिलासपुर के 18, नगर पंचायत दनकौर के 15 तथा नगर पंचायत जहांगीरपुर के 14 लाभार्थी शामिल है।
    कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट अरविंद मिश्रा, सहकारिता विभाग से आलोक रंजन सहित शहर मिशन प्रबंधक शीला कुमारी, सिविल इंजीनियर पीयूष कुमार, जिला समन्वक आकाश शर्मा, सामुदायिक आयोजन रविंद्र सिंह व अन्य संबंधित अधिकारीगण तथा लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

    Post Views: 126

    Related Posts

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026By Roaming Express

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026By Roaming Express

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026By Roaming Express

    Basti News:मकान बेचने के नाम पर 1.90 करोड़ हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज 

    August 21, 2026By Roaming Express

    Basti news:तंत्र-मंत्र के नाम पर डराकर जेवर हड़पने वाले दो गिरफ्तार

    August 21, 2026By Roaming Express

    Basti News: कांवड़ मार्ग पर अफसरों ने परखी व्यवस्था मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसपी ने कर्ण मंदिर व भदेश्वरनाथ मंदिर का किया निरीक्षण, फुटहिया में बांटा प्रसाद

    August 11, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा…

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026

    Basti News:मकान बेचने के नाम पर 1.90 करोड़ हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज 

    August 21, 2026
    LATEST NEWS

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1672294
    Hits Today : 2216
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.