Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    बस्ती के दो शिक्षकों को मिला एडूलीडर्स सम्मान

    October 7, 2026

    Basti News: सोनहा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Basti News: बाइक चोरी कर ग्राइंडर से काटकर बेचते थे पुर्जे , कोतवाली पुलिस तीन आरोपी किया गिरफ्तार, चार बाइक और 10 बाइकों के पुर्जे बरामद

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » भाजपा में ‘बुआ-भतीजा’ संस्कृति नहीं, सामूहिक फैसले सर्वोपरि: सुवेंदु

    भाजपा में ‘बुआ-भतीजा’ संस्कृति नहीं, सामूहिक फैसले सर्वोपरि: सुवेंदु

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressMarch 16, 2026 बंगाल

     

    – भवानीपुर में ममता को चुनौती देने से भी परहेज नहीं

    नंदीग्राम मेरी भावनात्मक पूंजी और सियासी आधार: सुवेंदु अधिकारी

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को आगामी विधानसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं और पार्टी जो भी फैसला करेगी, उसे स्वीकार करूंगा। जैसे-जैसे 2026 के विधानसभा चुनावों की आहट तेज हो रही है, राज्य का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ने लगा है। बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने अब अपनी भावी चुनावी रणनीति को लेकर बड़े संकेत दिए हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके गढ़ में घेरने की तैयारी कर रहे हैं। यह लड़ाई केवल सीटों की नहीं, बल्कि साख और विचारधारा की भी है, जिसमें सुवेंदु ने खुद को भाजपा के एक अनुशासित सिपाही के रूप में पेश किया है।चुनावों की घोषणा के बीच सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए अपनी व्यक्तिगत इच्छा साझा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर नंदीग्राम सीट से ही चुनाव लड़ना पसंद करेंगे। अधिकारी के लिए नंदीग्राम केवल एक निर्वाचन क्षेत्र नहीं है, बल्कि उनके अनुसार यह उनका राजनीतिक आधार और उनकी भावनात्मक पूंजी है। गौरतलब है कि 2021 के ऐतिहासिक मुकाबले में सुवेंदु ने इसी सीट पर ममता बनर्जी को शिकस्त दी थी, जिसने उनके राजनीतिक कद को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया था। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि उम्मीदवार के नाम और सीट पर अंतिम मोहर भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही लगाएगा।
    भाजपा में ‘बुआ-भतीजा’ संस्कृति नहीं, सामूहिक फैसले सर्वोपरि: सुवेंदु
    अपनी उम्मीदवारी पर बात करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे पर भी तीखा तंज कसा है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का नाम लिए बिना ‘पिशी-भाइपो’ (बुआ-भतीजा) वाली राजनीति पर निशाना साधा। सुवेंदु ने कहा कि भाजपा में कोई भी फैसला व्यक्तिगत नहीं होता और यहाँ सामूहिक नेतृत्व में निर्णय लिए जाते हैं। उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर करते हुए कहा कि अगर संगठन उन्हें चुनाव नहीं भी लड़ाता है, तो भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। यह बयान सीधे तौर पर टीएमसी के उस मॉडल पर हमला है, जिसे भाजपा अक्सर ‘परिवारवाद’ का नाम देती आई है।
    भवानीपुर में ममता को चुनौती देने से भी परहेज नहीं
    सियासी गलियारों में इस बात की भी चर्चा जोरों पर है कि क्या सुवेंदु अधिकारी इस बार मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर से चुनाव लड़ सकते हैं? इस सवाल पर सुवेंदु ने काफी सधे हुए अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेतृत्व उन्हें भवानीपुर या किसी अन्य सीट से मैदान में उतरने का निर्देश देता है, तो वे उसका पालन जरूर करेंगे। याद दिला दें कि नंदीग्राम में हार के बाद ममता बनर्जी ने भवानीपुर उपचुनाव जीतकर अपनी कुर्सी बचाई थी। सुवेंदु के इन बयानों से एक बार फिर उन अटकलों को हवा मिल गई है कि क्या वे इस बार एक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़कर टीएमसी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
    दो चरणों में होगा बंगाल का महासंग्राम, चढ़ गया सियासी पारा
    इस पूरी बयानबाजी के बीच चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जिसमें पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में मतदान होने की खबर है। चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपनी बिसात बिछाते हुए पुरोहितों और बोज्जिनों के मासिक भत्ते में 500 रुपये की वृद्धि की घोषणा कर दी है। अब उन्हें प्रति माह 2000 रुपये मिलेंगे, जिसे एक बड़ा चुनावी दांव माना जा रहा है।
    बिहार, हरियाणा और ओडिशा में ‘सियासी खेला’ होने का डर, क्या आज बदल जाएंगे सारे समीकरण?
    एक तरफ सुवेंदु का आक्रामक रुख है और दूसरी तरफ ममता बनर्जी की कल्याणकारी घोषणाएं; ऐसे में बंगाल का यह चुनाव फिर से एक ‘हाई-वोल्टेज’ मुकाबला बनने की ओर बढ़ रहा है। आम मतदाता के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सुवेंदु अपना नंदीग्राम का किला बचाए रखते हैं या किसी नई चुनौती को गले लगाते हैं।

    Post Views: 215

    Related Posts

    19 सितंबर को आसमान में दिखेगा चांद का खास नजारा अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन की रात्रि

    September 19, 2026By Roaming Express

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    बस्ती के दो शिक्षकों को मिला एडूलीडर्स सम्मान

    October 7, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    बस्ती के दो शिक्षकों को मिला एडूलीडर्स सम्मान

    October 7, 2026

    मथुरा में आयोजित दो दिवसीय शैक्षिक समागम में प्रदेश के 175 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, गीता…

    Basti News: सोनहा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Basti News: बाइक चोरी कर ग्राइंडर से काटकर बेचते थे पुर्जे , कोतवाली पुलिस तीन आरोपी किया गिरफ्तार, चार बाइक और 10 बाइकों के पुर्जे बरामद

    October 7, 2026

    बस्ती के एसपी डॉ. यशवीर सिंह का तबादला, ओमवीर सिंह होंगे नए कप्तान

    October 7, 2026
    LATEST NEWS

    बस्ती के दो शिक्षकों को मिला एडूलीडर्स सम्मान

    October 7, 2026

    Basti News: सोनहा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Basti News: बाइक चोरी कर ग्राइंडर से काटकर बेचते थे पुर्जे , कोतवाली पुलिस तीन आरोपी किया गिरफ्तार, चार बाइक और 10 बाइकों के पुर्जे बरामद

    October 7, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1784380
    Hits Today : 3488
    Who's Online : 13
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.