संवाददाता ( पंकज सिहं)
बस्ती जिले में सदर विकासखंड क्षेत्र के चंदों गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। कथा के मुख्य यजमान शीला सिंह रहीं। कथा व्यास पंडित दयानिधि गोस्वामी ने श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और मानव जीवन के आदर्शों की जानकारी दी। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं भक्तों के प्रति उनकी करुणा का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति रस में सराबोर हुए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चंदों एवं गौतम इंटर कॉलेज पिपरा गौतम के प्रबंधक कुंदन सिंह ने कथा व्यास पंडित दयानिधि गोस्वामी का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ ही लोगों को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंदन सिंह, पंकज सिंह, अनूप सिंह, दुर्गेंद्र बहादुर सिंह, माता सिंह, राजीव सिंह, अखिलेश सिंह, रंजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, आशीष सिंह एवं रणविजय सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की।








Hits Today : 2244
Who's Online : 7