संवाददाता (पंकज सिंह)
उप्र बस्ती जिले में हर्रैया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बदमाशों ने घर से निकली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को निशाना बना लिया। आरोप है कि बदमाशों ने महिला से गले की माला, कान के कुंडल, पायल और नाक की कील जबरन छीन ली। इसके बाद उन्हें पास की झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।
पीड़ित महिला की पहचान फूल कुमारी (80) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर पीआरवी 112 और थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।
पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि बदमाशों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।









Hits Today : 5948
Who's Online : 14