संवाददाता (पंकज सिंह)
उप्र बस्ती जिले में सऊदी अरब से कमाकर घर लौट रहा हर्रैया क्षेत्र का युवक बस यात्रा के दौरान जहरखुरानी का शिकार हो गया। बाराबंकी के भिटरिया के पास एक व्यक्ति ने उसे चाय पिलाई। चाय पीने के कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। आरोप है कि इसी दौरान उसके पास रखा सामान और नकदी गायब कर दी गई।
हर्रैया थाना क्षेत्र के बेलभरिया राम गुलाम निवासी नईम सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। बुधवार
को वह हवाई जहाज से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद घर आने के लिए बस से रवाना हुए।
भिटरिया के आसपास किसी व्यक्ति ने उन्हें चाय पिलाई। चाय पीने के कुछ देर बाद नईम की
हालत बिगड़ गई और वह बस में ही बेहोश हो गए।
बस में युवक के बेहोश होने की जानकारी होने पर स्वजन को सूचना दी गई। परिजन उन्हें
उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते
हुए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। घटना की जांच की जा रही
है।









Hits Today : 2669
Who's Online : 11