Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News: भाई दूज पर मनीष मिश्रा के समर्थन में सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं

    November 13, 2026

    Basti News:हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति निरस्त होने पर मनीष मिश्रा ने जताई नाराजगी, छह दिसंबर को करेंगे खुलासा

    November 13, 2026

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी आगमन पर भव्य स्वागत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी आगमन पर भव्य स्वागत

    भारत और मॉरीशस के ध्वज थामे खड़े लोगों ने “हर-हर महादेव” के उद्घोष से गूँजाई काशी
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 11, 2025 अंतर्राष्ट्रीय


    वाराणसी 11 सितम्बर:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुँचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन पहुँचे, जहाँ से सड़क मार्ग से होटल ताज के लिए रवाना हुए।

    प्रधानमंत्री के स्वागत में पूरी काशी भावविभोर दिखाई दी। मार्ग में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन हाथों में भारत और मॉरीशस के राष्ट्रीय ध्वज लिए खड़े थे। हर-हर महादेव और भारत माता की जय के उद्घोष के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं एवं काशीवासियों ने गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मोदी ने भी कार से हाथ हिलाकर काशीवासियों के उत्साह का अभिवादन स्वीकार किया।

    पुलिस लाइन से होटल ताज तक छह स्वागत प्वाइंट बनाए गए थे, जहाँ मंच सजाए गए और लोकनृत्य, लोकसंगीत एवं शंखनाद की गूंज से वातावरण आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रंगों में रंगा दिखाई दिया। जगह-जगह भाजपा की महिला और पुरुष कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते नज़र आए, जबकि बटुकों ने शंखनाद से पूरे मार्ग को भगवामय कर दिया।

    स्वागत प्वाइंटों पर प्रमुख मौजूदगी
    1. पुलिस लाइन गेट –
    राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, जगदीश त्रिपाठी, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम पटेल, पूजा दीक्षित, सुरेखा सिंह, विभव सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय, अतुल सिंह, राजेश चौधरी, अरविंद सिंह मास्टर, पवन जायसवाल, दीपक झा, पवन पासी, भूपेंद्र सिंह, उमेश पटेल, रिषभ, सूरज सेठ आदि।

    2. पुलिस लाइन चौराहा –
    राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, चंद्रशेखर उपाध्याय, मधुकर चित्रांश, सुजीत मोर्या, सोभनाथ मोर्या, मनोज सोनकर, दिलीप चौहान, प्रमोद यादव मुन्ना, विनोद गुप्ता, रचना अग्रवाल, योगेश वर्मा, शशांक अग्रवाल, महेंद्र सिंह झगड़ु, अजय गुप्ता, अखिलेंद्र सिंह सनी, सोमनाथ मौर्य, सत्य प्रकाश, सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, मनोज जायसवाल, विनोद चौरसिया, रोहित सोनकर, हेमेंद्र कुमार पांडे, कुंवरकांत सिंह आदि।

    3. कचहरी चौराहा –
    शहर दक्षिणी विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, एमएलसी अश्वनी त्यागी, संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, आलोक श्रीवास्तव, अशोक यादव, संदीप केशरी, रजत जायसवाल, नीरज जायसवाल, बबलू सेठ, तारकेश्वर नाथ गुप्ता बंटी, संदीप चौरसिया, राहुल मिश्रा, बृजेश जैसवाल, योगेंद्र श्रीवास्तव, शिवशंकर विश्वकर्मा, पूजा गिरी, वैभव गुप्ता, सुरेश चौरसिया, नीतीश गौड़, नलिननयन मिश्रा, लकी भारद्वाज, रमेश प्रताप, मुनमुन गुप्ता आदि। अधिवक्ताओं की भी बड़ी संख्या मौजूद रही।

    4. डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहा –
    महापौर अशोक तिवारी, डॉ. राजेश मिश्रा, मनोज सोनकर, रवि खरवार, राजेश कुशवाहा, जीतेंद्र पटेल, राहुल सिंह, अभिषेक मिश्रा, विनय सिंह, विनोद चौहान, अनिल सागर, अशोक जाटव, प्रदीप कुमार जायसवाल पिंटू, कौशिक, सूर्य प्रकाश, धर्मेंद्र आदि।

    5. यूपी मोटर तिराहा –
    कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. वीणा पांडेय, शालिनी यादव, योगेश सिंह पिंकू, अनुराग शर्मा, शोभनाथ यादव, प्रिंस द्विवेदी, अनुपम दुबे, शालिनी सिंह, हेमंत साहू आदि।

    6. विवेकानंद तिराहा –
    विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल, सुधीर मिश्रा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, राजकुमार जायसवाल, संदीप सिंह मिंटू, मुकेश गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, प्रीति सिंह, राजीव सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, आशा गुप्ता, डॉ. अनुपम गुप्ता, अशोक जायसवाल, सर्वेंद्र विक्रम सिंह, दीपक कन्नौजिया, राजकुमार सिंह, जितेंद्र पांडेय, रितेश पाल, विनोद सिंह पटेल, संदीप पाल, हरीश शर्मा, श्याम अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, हिमांशु मिश्रा, राकेश गुप्ता, अमित सिंह, गौरव गुप्ता, कंचन निषाद, मंजू देवी, इंदु सिंह आदि।

     

    Post Views: 309
    Kashi

    Related Posts

    Basti News: भाई दूज पर मनीष मिश्रा के समर्थन में सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं

    November 13, 2026By Roaming Express

    Basti News:हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति निरस्त होने पर मनीष मिश्रा ने जताई नाराजगी, छह दिसंबर को करेंगे खुलासा

    November 13, 2026By Roaming Express

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026By Roaming Express

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026By Roaming Express

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026By Roaming Express

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News: भाई दूज पर मनीष मिश्रा के समर्थन में सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं

    November 13, 2026

    Basti News:हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति निरस्त होने पर मनीष मिश्रा ने जताई नाराजगी, छह दिसंबर को करेंगे खुलासा

    November 13, 2026

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026
    Don't Miss

    Basti News: भाई दूज पर मनीष मिश्रा के समर्थन में सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं

    November 13, 2026

    शास्त्री चौक से जीआईसी तक निकली पदयात्रा, महिलाओं ने जताया एकजुटता और समर्थन उप्र…

    Basti News:हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति निरस्त होने पर मनीष मिश्रा ने जताई नाराजगी, छह दिसंबर को करेंगे खुलासा

    November 13, 2026

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News: भाई दूज पर मनीष मिश्रा के समर्थन में सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं

    November 13, 2026

    Basti News:हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति निरस्त होने पर मनीष मिश्रा ने जताई नाराजगी, छह दिसंबर को करेंगे खुलासा

    November 13, 2026

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1881604
    Hits Today : 3118
    Who's Online : 14
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.