Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » नेपाल को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति ने पूर्व मुख्य न्यायधीश सुशीला कार्की को दिलाया पद की शपथ

    नेपाल को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति ने पूर्व मुख्य न्यायधीश सुशीला कार्की को दिलाया पद की शपथ

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 12, 2025 अंतर्राष्ट्रीय

     

    नेपाल बोर्डर से अशोक झा: आखिरकार काफी जद्दोजहद के बाद नेपाल को पहली महिला प्रधानमंत्री मिल गया। पुर्व न्यायधीश सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बन चुकी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। राष्ट्रपति ने उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई है। दिलचस्प बात यह है कि युवाओं, खासकर जेन-जेड वर्ग में उनके नाम पर आम सहमति बनी। काठमांडू के मेयर और प्रधानमंत्री पद के दावेदार बालेन शाह ने भी उनके पक्ष में समर्थन जताया। इस बीच अंतरिम प्रधानमंत्री की दौड़ में नेपाल बिजली प्राधिकरण के पूर्व प्रमुख कुलमान घिसिंग का नाम भी प्रमुखता से चर्चा में था।संघर्षों से पहचान बनाने वाली शख्सियत: सुशीला कार्की लंबे समय से नेपाल में भ्रष्टाचार और सरकार की नीतियों के खिलाफ खुलकर बोलती रही हैं। मुख्य न्यायाधीश के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसले दिए, जिनमें भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई शामिल थी। यही वजह है कि कार्की को युवाओं का खासा समर्थन मिला और वह बदलाव की प्रतीक बनकर उभरीं।
    पहली महिला चीफ जस्टिस से पहली महिला प्रधानमंत्री तक: 73 वर्षीय कार्की न केवल नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं, बल्कि वह देश की पहली महिला चीफ जस्टिस भी रह चुकी हैं। 7 जून 1952 को बिराटनगर में जन्मीं सुशीला कार्की 11 जुलाई 2016 को सुप्रीम कोर्ट की प्रमुख बनीं। हालांकि, लगभग एक साल बाद 30 अप्रैल 2017 को उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया गया, जिसके बाद उन्हें पद से निलंबित कर दिया गया।उनका जन्म 7 जून 1952 को नेपाल के बिराटनगर में हुआ था। 11 जुलाई 2016 को वह नेपाल सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस बनीं. हालांकि कार्की इस पद पर करीब 1 साल तक ही रहीं. इसके बाद 30 अप्रैल 2017 को उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया गया.इसके बाद उन्हें चीफ जस्टिस के पद से सस्पेंड कर दिया गया।कार्की अपने माता-पिता की सात संतानों में सबसे बड़ी हैं. 1972 में उन्होंने महेंद्र मोरांग कैंपस बिराटनगर से BA किया. इसके बाद 1975 में भारत के बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स किया. उन्होंने 1978 में उन्होंने नेपाल के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल की. इसके एक साल बाद उन्होंने लॉ की प्रैक्टिस शुरू कर दी।भारत को लेकर क्या सोचती हैं कार्की: कार्की ने बुधवार को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे आज भी BHU के शिक्षक याद हैं. वहां के दोस्त याद हैं. गंगा नदी याद है. BHU के दिनों को याद करते हुए सुशीला ने कहा कि गंगा के किनारे एक हॉस्टल हुआ करता था. गर्मी की रातों में हम छत पर सोया करते थे। सुशीला कार्की भारत और नेपाल के संबंधों को लेकर सकारात्मक हैं। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन करती हूं. PM मोदी के बारे में मेरी अच्छी राय है. उन्होंने आगे कहा, ‘हम कई दिनों से भारत के संपर्क में नहीं हैं. हम इस बारे में बात करेंगे. जब कोई अंतरराष्ट्रीय मामला होता है, दो देशों के बीच का होता है, तो कुछ लोग मिलकर बैठकर नीति बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दो देशों की सरकार के बीच संबंध एक अलग मामला है. नेपाल के लोगों और भारत के लोगों के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं. यह बहुत अच्छा रिश्ता है. हमारे कई रिश्तेदार, हमारे कई परिचित हमारे बीच बहुत सद्भावना और प्रेम है. उन्होंने कहा कि वह भारतीय नेताओं से बहुत प्रभावित हैं। हम उन्हें अपना भाई-बहन मानते हैं।।सुशीला ने कहा कि वह भारत की सीमा के पास बिराटनगर की रहने वाली हैं। मेरे घर से भारत शायद सिर्फ 25 मील दूर है। उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से सीमा पर स्थित बाजार जाती हैं. सुशीला के इन बयानों से साफ है कि नेपाल की सत्ता में उनका आना भारत के लिए अच्छा संकेत है।

    Post Views: 330
    #nepal

    Related Posts

    आज मदर्स डे को बनाए जीवन का सबसे अनमोल यादगार

    May 10, 2026By Roaming Express

    यूपी एटीएस ने पाकिस्तान से संचालित गिरोह का किया भंडाफोड़, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

    April 3, 2026By Roaming Express

    सैकड़ों करोड़ का महाठग राशिद नसीम दुबई में गिरफ्तार.

    February 27, 2026By Roaming Express

    नेपाल में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 18 लोगों की हुई मौत

    February 23, 2026By Roaming Express

    जी मल्टी ट्रेडिंग एंड सर्विसेज का विस्तार, जल्द आएगा IPO

    February 21, 2026By Roaming Express

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार से की मुलाकात, विरोधियों में हलचल

    February 17, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624286
    Hits Today : 1677
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.