अशोक झा/ सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और प्रधान नगर थाने की पुलिस ने गुरुवार शाम प्रधान नगर थाना अंतर्गत देवीडांगा आड़ाघाट इलाके में एक किलो 126 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों लोग मालदा के कालियाचक के रहने वाले हैं।
गिरफ्तार लोगों के नाम नजीबुल इस्लाम और इसराउल हक हैं। प्रधान नगर थाने की पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों लोग मालदा से सिलीगुड़ी में ब्राउन शुगर बेचने आए थे। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और प्रधान नगर थाने की पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर करीब एक करोड़ टका मूल्य का ब्राउन शुगर बरामद किया। प्रधान नगर थाने की पुलिस गिरफ्तार दोनों लोगों को कल सिलीगुड़ी अदालत में पेश करेगी।







Hits Today : 628
Who's Online : 9