Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बंगाल में दामाद के कारण पूर्व शिक्षा मंत्री तो बिहार में बहनोई के कारण विधायक की बढ़ी मुश्किल

    बंगाल में दामाद के कारण पूर्व शिक्षा मंत्री तो बिहार में बहनोई के कारण विधायक की बढ़ी मुश्किल

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 16, 2025 बंगाल

    अशोक झा/ कोलकाता: कहते है रिश्तेदार सुख दुःख के साथी होते है। यह अच्छे और बुरे साथ में सहयोग करते है। इस बात को बिहार बंगाल में मंत्री और विधायक के रिश्तेदारों ने साबित किया है। बंगाल के बहुचर्चित स्कूल भर्ती घोटाले में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ उनके ही दामाद कल्याणमय भट्टाचार्य का बयान अब जांच एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगा। दामाद ने इस साल मार्च में अदालत की अनुमति के बाद अपने ससुर के खिलाफ गवाही देने का फैसला किया था और विशेष पीएमएलए अदालत में उनका गोपनीय बयान दर्ज किया गया। वही दूसरी ओर बिहार के किशनगंज से गिरफ्तार प्रतिबंधित संगठन पीएफआई का बिहार चीफ महबूब आलम नदवी की गिरफ्तारी से राजनीतक हलचल मच गई है। क्योंकि वह जहां से पकड़ा गया वह ठाकुरगंज राजद के विधायक सऊद आलम के बहनोई का फातमा गर्ल्स स्कूल है। जहां पीएफआइ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उर्दू शिक्षक बनकर छुपे हुए थे। किशनगंज भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने ठाकुरगंज विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में राजद विधायक सऊद आलम और उनके बहनोई की भूमिका की भी जांच की मांग गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे। ठाकुरगंज के विधायक का कहना है कि जांच हो गलती पाई जाती है तो कारवाई से कोई डर नहीं। जहां तक बंगाल की बात है तो सूत्रों के अनुसार, कल्याणमय भट्टाचार्य का बयान इस घोटाले की शुरुआती गड़बड़ियों से ज्यादा बाद के चरणों को उजागर करता है। शुरुआती दौर में जहां चटर्जी पर भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलने का आरोप है, वहीं दामाद की भूमिका तब सामने आई जब यह रकम इकट्ठी होने के बाद अलग-अलग रास्तों से निवेश और हेरफेर की गई।कानूनी जानकारों का कहना है कि सीबीआई की जांच मुख्य रूप से भर्ती में गड़बड़ी और पैसों की वसूली पर केंद्रित थी, जबकि ईडी की जांच पैसों के निवेश और मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू पर टिकी है। ऐसे में भट्टाचार्य का बयान ईडी की जांच और मुकदमे की कार्यवाही में ज्यादा उपयोगी साबित होगा। कल्याणमय भट्टाचार्य बाबली चटर्जी मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्य भी थे। यह ट्रस्ट पार्थ चटर्जी की दिवंगत पत्नी के नाम पर बना था और ईडी की चार्जशीट में इसे “आरोपित संस्था” बताया गया है। आरोप है कि एजेंटों के जरिए प्राप्त भारी नकदी को दान के रूप में दिखाया जाता था और फिर उसी पैसे से ट्रस्ट के नाम पर जमीन व अन्य संपत्तियां खरीदी जाती थीं। ईडी के मुताबिक, इस ट्रस्ट का इस्तेमाल अवैध रूप से कमाई गई रकम को वैध दिखाने और आगे संपत्ति में बदलने के लिए किया गया। अब दामाद का बयान इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में केंद्रीय एजेंसियों की बड़ी मदद करेगा।

    Post Views: 225

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    -अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य उप्र बस्ती  जिले में रुधौली विधानसभा क्षेत्र…

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1646947
    Hits Today : 388
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.