-हिंदू युवा वाहिनी ने किया स्वागत
बस्ती जिले में हिंदू युवा वाहिनी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी व पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र से करीब 300 लोगों के साथ बस्ती पहुंचे। यहां उन्होंने परम पूज्य महाराज जी के जीवन पर बनी फिल्म ‘अजेय द अनटोल्ड स्टोरी’ देखी।
फिल्म देखने से पहले हिंदू युवा वाहिनी बस्ती इकाई ने गांधीनगर हनुमान गढ़ी में पुष्पवर्षा कर और भगवा अंगवस्त्र पहनाकर राघवेंद्र प्रताप सिंह का भव्य स्वागत किया।
प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह फिल्म डुमरियागंज में पूर्व वर्षों में हुए अत्याचार, दुराचार और हिंदू समाज के शोषण की सच्चाई को सामने लाती है। योगी सरकार आने के बाद ऐसी घटनाओं पर रोक लगी है। यह फिल्म उन सभी के लिए आईना है, जो सच्चाई से मुंह मोड़ते रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस फिल्म को जरूर देखें। फिल्म देखने वालों में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख लवकुश ओझा, अध्यक्ष धर्मराज वर्मा, नगर पंचायत भारत भारी चंद्रप्रकाश चौधरी, जिला पंचायत सदस्य संतोष पासवान, लालजी शुक्ला, हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शशि भूषण सिंह, जिला महामंत्री विनय सिंह, कन्हैयालाल, धर्मेंद्र कुमार, आकाश सिंह, अमित सिंह, विजय द्विवेदी, राहुल पाल, यशवंत सिंह रोलू, रवि सिंह, विवेक सिंह, अमृतलाल, चंद्रभूषण प्रजापति, राजेंद्र निषाद, अजय कन्नौजिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।









Hits Today : 1570
Who's Online : 9