Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » ‘उन्मेष’ प्रज्ञा प्रवाह ‘युवा आयाम’ काशी प्रांत की प्रान्तीय टोली की बैठक सम्पन्न

    ‘उन्मेष’ प्रज्ञा प्रवाह ‘युवा आयाम’ काशी प्रांत की प्रान्तीय टोली की बैठक सम्पन्न

    बैठक "कार्यकर्ता निर्माण: आत्मचिंतन से आत्मबल तक" विषय पर रहा केंद्रित
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 22, 2025 उत्तर प्रदेश

    “उन्मेष” प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम, काशी प्रांत के प्रांत कार्यकारिणी की बैठक वाराणसी महानगर स्थित उदय प्रताप इंटरमीडिएट कालेज के कांफ्रेंस हॉल में सम्पन्न हुई।
    बैठक में प्रमुख रूप से प्रज्ञा प्रवाह के केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रामाशीष जी तथा पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संयोजक भगवती प्रसाद ‘राघव’ जी उपस्थित रहे।
    बैठक के प्रथम सत्र में प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम के प्रांत संयोजक डॉ कुंवर शेखर गुप्त जी ने कार्यक्रम की प्रस्तवना के साथ युवा आयाम के द्वारा पिछले वर्ष में किए गए कार्य का विवरण प्रस्तुत किया और आगामी वर्ष भर की कार्य योजना प्रस्तुत की।

    बैठक के द्वितीय सत्र में क्षेत्र संयोजक  भगवती प्रसाद ‘राघव’ जी ने उपस्थित युवाओं को ‘युवा आयाम’के कार्य बताते हुए कहा कि युवा आयाम को मुख्य रूप से ‘विमर्श परिवर्तन’ और ‘व्यवस्था परिवर्तन’ हेतु कार्य करना है।
    ‘विमर्श परिवर्तन’ हेतु ‘क्विक एक्शन ग्रुप’ बनाकर समाज जीवन में होने वाली घटनाओं और प्रतिघटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सकारात्मक विमर्श खड़ा करना होगा।
    ‘व्यवस्था परिवर्तन’ हेतु समाज में अच्छा कार्य कर रहे लोगों की सूची बनाकर संपर्क में रखना होगा और समय-समय पर अपने आयोजनों में सहभागिता करानी होगी। ‘प्रज्ञा प्रवाह’ का दृष्टि पत्र सभी तक पहुंचें और पढ़ा जाये इस हेतु प्रयत्न करना चाहिए।
    समापन उद्बोधन में बोलते हुए केंद्रीय टोली सदस्य रामाशीष जी ने कहा कि भारतवर्ष युवाओं का देश है, परंतु कुछ युवा दिग्भ्रमित भी हैं जिन्हें भारत माता की जय बोलने से परहेज़ है ऐसे युवाओं का ‘डिटाक्सीफिकेशन’ करना होगा। सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज ‘फेसबुक’ का व्यवहार ‘फेसमास्क’ की तरह हो गया है। युवाओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज और संगठन से क्या मिला इस पर विचार न करते अपितु हमने समाज और संगठन को क्या दिया इस पर विचार करना चाहिए।

    प्रांत सह संयोजक संतोष त्रिपाठी ने बैठक में आए हुए युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अध्ययनशीलता विकसित करनी होगी और समय निकालकर संगठन कार्य को समय देना होगा।

    बैठक में 57 युवाओं तथा अन्य राष्ट्रीय विचार से जुड़ें युवाओं ने भागीदारी की। बैठक का सञ्चालन वाराणसी महानगर संयोजक डॉ विशाल सिंह जी ने किया।
    बैठक में प्रमुख रूप विंध्याचल मंडल के सह संयोजक डॉ कीर्ति सिंह, युवा आयाम समन्वयक डॉ शांतनु सौरभ, युवा आयाम के प्रांत सह संयोजक पंडित शनि शर्मा भट्ट, उदय प्रताप इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य डॉ रमेश प्रताप सिंह, उदय प्रताप महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ कुलदीप सिंह एवं डॉ अम्बिका सिंह, महानगर सह संयोजक सुश्री रचना सिंह, काशी विद्यापीठ के प्राध्यापक डॉ नागेंद्र सिंह जी, डॉ अमितेश सिंह, डॉ प्रदीप यादव, डॉ चंद्रकेतु सिंह, डॉ हरीबक्स सिंह, श्री ज्ञान चौहान, श्री शुभम सिंह, श्री शिवांश त्रिपाठी तथा प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम के अन्य बौद्धिक युवा उपस्थित रहे।

    Post Views: 855

    Related Posts

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026By Roaming Express

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026By Roaming Express

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026By Roaming Express

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026By Roaming Express

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026By Roaming Express

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    Don't Miss

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    -अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य उप्र बस्ती  जिले में रुधौली विधानसभा क्षेत्र…

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1646979
    Hits Today : 774
    Who's Online : 9
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.