Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News: गांधी-शास्त्री जयंती पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों ने संभाली झाड़ू, चौराहों पर चलाया स्वच्छता अभियान

    October 2, 2026

    Basti News:लिटिल फ्लावर्स स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति के गीत

    October 2, 2026

    अयोध्या में चार-पांच अक्तूबर को जुटेंगे 22 राज्यों के पत्रकार प्रतिनिधि-प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बंगाल चुनाव से पहले हिंदू वोट बैंक पर BJP की नजर, दुर्गा पूजा में शामिल होंगे गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे कोलकोता

    बंगाल चुनाव से पहले हिंदू वोट बैंक पर BJP की नजर, दुर्गा पूजा में शामिल होंगे गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे कोलकोता

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 25, 2025 धर्म एवं आस्था

    अशोक झा/ कोलकोता: पश्चिम बंगाल में इन दिनों नवरात्र का जश्न चल रहा है और कई पार्टी प्रमुख और नेता बंगाल पहुंचकर माता के दर्शन कर रहे हैं। वहीं गृहमंत्री अमित शाह भी गुरुवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकोता पहुंचे है। दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर अमित शाह का बंगाल दौरा हो रहा है। पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने उसकी तैयारी करना शुरू कर दिया है। बंगाल में दुर्गापूजा का समय है और दुर्गापूजा पंडालों को बंगाल में राजनीति का जरिया भी माना जाता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंच गए हैं।अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का ये बंगाल दौरा दुर्गा पूजा के दौरान हो रहा है और काफी महत्वपूर्व माना जा रहा है। खासतौर पर पूरी तैयारी हिन्दू वोटर्स को केंद्र में रखकर की गई है।अमित शाह गुरुवार (25 सितंबर, 2025) को रात ही कोलकाता पहुंच गए है और कल कई दुर्गापूजा पंडालों में पहुंचकर दर्शन पूजन करेंगे।हिंदू वोटर्स को साधने की तैयारी: गृहमंत्री अमित शाह अपने बंगाल दौरे पर पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे, जिसमें पार्टी के कोर ग्रुप के नेता शामिल होंगे। इसके अलावा दुर्गा पूजा के दौरान हो रहे इस दौरे में अमित शाह कई दुर्गा पूजा पंडालों में भी जाएंगे। अमित शाह शुक्रवार सुबह संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वो कालीघाट काली मंदिर में जाएंगे, वहां वो दर्शन और पूजन करेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों के बाद अमित शाह पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। वहीं अमित शाह के इस दौरे को सियासी चश्मे से देखा जा सकता है। यानी देखा जाए तो दुर्गा पूजा के दौरान इस दौरे के जरिए बीजेपी हिन्दू वोटर्स को साधने की पूरी कोशिश कर रही है।बंगाल से बाहर भी प्रवासियों को भी दुर्गा पूजा के जरिए साधने की रणनीति पार्टी ने बनाई है।बंगाल प्रवासियों के साथ मिलकर दुर्गा पूजा का आयोजन: इसके अलावा अमित शाह कोलकाता में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक में पार्टी की आगामी चुनावी राजनीति पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में वो पार्टी के नेताओं के साथ आगामी चुनाव को लेकर उनका फीडबैक ले सकते हैं। इसके अलावा आगामी चुनाव के लिहाज से उनकी राय भी जानेंगे। कुछ और मुद्दों पर भी इस बैठक के दौरान चर्चा हो सकती है।बता दें कि बीजेपी दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल चुनाव को ध्यान में रखते हुए खास तैयारी कर रही है. बीजेपी कई राज्यों में बंगाल के प्रवासियों के साथ मिलकर दुर्गा पूजा पंडाल का आयोजन कर रही है। इस दौरान पार्टी वहां की तैयारियों और तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में सहयोग कर रही है। खास तौर पर जहां बड़ी तादाद में बंगाली रहते हैं, वहां पार्टी खास राजनीति के साथ आयोजन कर रही है।

    Post Views: 169

    Related Posts

    19 सितंबर को आसमान में दिखेगा चांद का खास नजारा अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन की रात्रि

    September 19, 2026By Roaming Express

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर परिसर के शिव मंदिर पर मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

    April 29, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News: गांधी-शास्त्री जयंती पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों ने संभाली झाड़ू, चौराहों पर चलाया स्वच्छता अभियान

    October 2, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News: गांधी-शास्त्री जयंती पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों ने संभाली झाड़ू, चौराहों पर चलाया स्वच्छता अभियान

    October 2, 2026

    बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की…

    Basti News:लिटिल फ्लावर्स स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति के गीत

    October 2, 2026

    अयोध्या में चार-पांच अक्तूबर को जुटेंगे 22 राज्यों के पत्रकार प्रतिनिधि-प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह

    October 2, 2026

    Basti News:सड़क किनारे गला कटा मिला युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

    October 2, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News: गांधी-शास्त्री जयंती पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों ने संभाली झाड़ू, चौराहों पर चलाया स्वच्छता अभियान

    October 2, 2026

    Basti News:लिटिल फ्लावर्स स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति के गीत

    October 2, 2026

    अयोध्या में चार-पांच अक्तूबर को जुटेंगे 22 राज्यों के पत्रकार प्रतिनिधि-प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह

    October 2, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1769007
    Hits Today : 664
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.