Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026

    12 नंबर बटालियन में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर हंगामा

    February 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, February 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर : बंगाली समुदाय इस दिन करता है माँ लक्ष्मी की पूजा, तैयारी तेज पर लगातार बारिश से मूर्तिकार हो रहे परेशान

    शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर : बंगाली समुदाय इस दिन करता है माँ लक्ष्मी की पूजा, तैयारी तेज पर लगातार बारिश से मूर्तिकार हो रहे परेशान

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 5, 2025 धर्म एवं आस्था

    अशोक झा, कोलकाता: कल शरद पूर्णिमा का पावन पर्व है। शरद पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। वहीं बंगाली समुदाय के लोग आज का दिन कोजागरी लखी पूजा के नाम से मनाते हैं। इसके लिए रविवार को सुबह से ही विधान मार्केट, महावीरस्थान, सेठ श्री लाल मार्केट, चंपासरी,नक्सलवारी,
    सुभाषपल्ली , एनजेपी आदि स्थानों में धान के बाली, ईख, मिठाई, पूजन साम्रगी और लक्ष्मी की मूर्तियां की खरीददारी कर रहे है। बारिश के कारण मूर्तिकार और दुकानदार परेशान है। पकवान के लिए चूड़ा, मूढ़ी नारियल और सब्जी के साथ खिचड़ी बनाने की सामग्री खरीदी जा रही है। शरद पूर्णिमा के दिन बंगाली समाज के लोग मंडप में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करते हैं और घर में विशेष पूजा की जाती है। कहा जाता है कि आज की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करती हैं। इस दिन पूजा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती। ऐसे में चलिए जानते हैं लखी पूजा के बारे में खास और जरूरी बातें। कोजागर पूजा का महत्व: धार्मिक मान्यता के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन ही समुद्र मंथन के दौरान धन की देवी मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं, इसलिए शरद पूर्णिमा को मां लक्ष्मी के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन को कई स्थानों पर कोजागर पूजा के नाम से जाना जाता है। ऐसे में कोजागर पूजा का दिन भी मां लक्ष्मी की आराधना के लिए समर्पित है। इस दिन दीपावली की तरह ही मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। ऐसा करने से व्यक्ति को धन संबंधी सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस तिथि को देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसे कौमुदी उत्सव, कुमार उत्सव, शरदोत्सव, रास पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा और कमला पूर्णिमा भी कहते हैं।बंगाली समुदाय के लोग मनाते है लखी पूजा:
    शरद पूर्णिमा के दिन बंगाली समाज के लोग विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, जिसे लखी पूजा भी कहा जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ नारायण की भी पूजा की जाती है। बंगाली समुदाय के लोग लखी पूजा को पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। घरों में पकवान बनाए जाते हैं। मंदिरों में विशेष पूजा की जाती है। बंगाली समुदाय में निर्जला व्रत कर मां लक्ष्मी की होती है पूजा: बंगाली समुदाय में इस बार कोजगरा पूजा सोमवार को मनाया जा रहा है। इस दिन विशेषकर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। हम सुबह से ही घर की साज-सज्जा में लग जाते हैं। इस दिन हम घर के आंगन में अल्पना बनाते हैं। व्रत के दौरान हम मां के लिए भोग बनाते हैं। भोग में खिचड़ी, खीर, हलवा-पूरी विशेष रूप से बनाई जाती है। इस पर्व को हम दीपावली की तरह मनाते हैं। पूरे घर को दीयों से जगमग करते हैं। विवाहिता को सिंदूर व आलता लगाया जाता है। सारा दिन उपवास रखने के बाद संध्या में माता लक्ष्मी की पूजा होती है। पूजा के समापन के बाद महिलाओं में सिंदूर व आलता दान किया जाता है। इसके घर आई विवाहिताओं को सिंदूर व आलता लगाया जाता है। माता यह भी देखती हैं कि कौन भक्त रात में जागकर उनकी भक्तिकर रहा है। इसलिए शरद पूर्णिमा की रात को कोजागरा भी कहाजाता है। कोजागरा का शाब्दिक अर्थ है कौन जाग रहा है। मान्यता है कि जो इस रात में जगकर मां लक्ष्मी की उपासना करते हैं मां लक्ष्मी की उन पर कृपा होती है। पंडित अभय झा ने बताया कि रात जगकर लक्ष्मी की उपासना करता है उनकी कुण्डली में धन योग नहीं भी होने पर माता। उन्हें धन-धान्य से संपन्न कर देती हैं। उनके घर में राज लक्ष्मी, भाग लक्ष्मी, यक्षो लक्ष्मी व कुल लक्ष्मी का वास होता है। शरद पूर्णिमा की रात को गाय के दूध से बनी खीर या केवल दूध छत पर रखने का प्रचलन है । कुछ लोग गाय के दूध में भी केसर मिलाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस रात आसमान से चन्द्र देव अमृत बरसाते हैं। चंद्रमा द्वारा बरसाई जा रही चांदनी खीर या दूध को अमृत से भर देती है।ऐसे करते हैं कोजागरा
    पूजा करने के लिए पिता से मिली प्रेरणा : कोजागरा लक्ष्मी पूजा बड़े ही भक्ति और श्रद्धा के साथ किया करते थे। उन्हीं के द्वारा सिखाया यह संस्कार हमारे बच्चों को भी प्रेरित करता है। पिताजी कहते थे कि इस दिन विधिपूर्वक स्नान एवं उपवास रखकर जितेन्द्रिय भाव से पूजा करने से अच्छा फल देता है। मां लक्ष्मी के पदचिन्हों का रंगोली बनाना खास होता है। इस दिन बच्चों का उत्साह तो देखते बनता है।
    क्या है कहानी: एक राजा था उसने प्रण कर रखा था कि जिस वस्तु को कोई भी नहीं खरीदेगा उसे वह खरीद लेगा। एक दिन एक लोहार लोहे से बनी कुलक्ष्मी की मूर्ति बेच रहा था। कोई भी नहीं खरीद रहा था। राजा के दरबार पर पहुंचने पर मूर्ति को खरीद लिया। इसी दिन से राज लक्ष्मी, भाग लक्ष्मी, यक्षो लक्ष्मी व कुल लक्ष्मी एक-एक कर उसके घर से जाने लगी। इससे उसका शरीर व मन खराब होने लगा। रानी ने कारण पूछा तो राजा उसे लेकर नदी के किनारे ले गया। वही एक शियार था। उससे प्रेरित होकर रानी को छोड़कर महल आ गया। रानी वहीं राजा के आने का इंतजार करने लगी। एक दिन केले के थान में लखी पूजा होती देखी। रानी ने भी पूजा किया। इससे उसके खुद नष्ट होने लगे। इसके बाद राजा ने रानी को वापस महल में बुला लिया।

    Post Views: 214

    Related Posts

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026By Roaming Express

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026By Roaming Express

    12 नंबर बटालियन में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर हंगामा

    February 9, 2026By Roaming Express

    सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मानी ममता बनर्जी की ड‍िमांड, वोटर ल‍िस्‍ट के ल‍िए समय तो द‍िया, लेकिन डीजीपी को थमा द‍िया नोट‍िस

    February 9, 2026By Roaming Express

    बंगाल में अपने विधायक के खिलाफ प्रस्ताव से गुस्से में BJP, असेंबली से किया वॉक आउट; कहा- ममता सरकार की मनमानी

    February 7, 2026By Roaming Express

    केंद्रीय बजट 2026-27 देश को विकसित भारत की दिशा में ले जाने वाला ऐतिहासिक बजट : नित्यानंद राय

    February 7, 2026By Roaming Express
    आज का मौषम
    मौसम
    Top Posts

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    – पुलिस ने किया कोर्ट में पेश , 7 दिनों के पुलिस रिमांड में…

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026

    12 नंबर बटालियन में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर हंगामा

    February 9, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मानी ममता बनर्जी की ड‍िमांड, वोटर ल‍िस्‍ट के ल‍िए समय तो द‍िया, लेकिन डीजीपी को थमा द‍िया नोट‍िस

    February 9, 2026
    LATEST NEWS

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026

    12 नंबर बटालियन में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर हंगामा

    February 9, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1533282
    Hits Today : 746
    Who's Online : 5
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.