Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News: ट्रक की ठोकर से सड़क पर गिरी महिला, पहिए के नीचे आने से मौत

    October 14, 2026

    Basti News:पूर्व IAS की गिरफ्तारी से गरमाई बस्ती की सियासत, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के सियासी भविष्य पर उठने लगे सवाल

    October 14, 2026

    Basti news :कप्तानगंज ब्लॉक प्रमुख पति भोला निषाद की स्कॉर्पियो पर फायरिंग, बाल-बाल बचे 

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » दुर्गा पूजा कार्निवल बंगाल का गौरव, उसको छोड़कर नहीं आ सकती: सीएम ममता बनर्जी

    दुर्गा पूजा कार्निवल बंगाल का गौरव, उसको छोड़कर नहीं आ सकती: सीएम ममता बनर्जी

    सीएम ने कहा अब तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें से पांच से छह बच्चे
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 7, 2025 बंगाल

     

    – कल लौटेंगी कोलकोता, वही से करेंगी समीक्षा, फिर लगाया सिक्किम पर आरोप

    उत्तर बंगाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को मिरिक का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उत्तर बंगाल में उनके देरी से पहुंचने और बाढ़ वाले दिन दुर्गा पूजा कार्निवल में शामिल होकर नृत्य करने को लेकर लग रहे आरोपों पर अजीबो-गरीब सफाई दी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा कार्निवल बंगाल का गौरव है। उसको छोड़कर नहीं आ सकती थी। उन्होंने कहा कि वह उत्तर बंगाल के हालात पर निगरानी रख रही थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें से पांच से छह बच्चे हैं। मृतकों में 18 लोग मिरिक और कलिम्पोंग में, पांच लोग नागराकाटा में और दो विदेशी नागरिक (नेपाल और भूटान के) शामिल हैं। कई शवों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। प्रभावित क्षेत्रों में सूखे खाद्य पैकेट, कपड़े, गैस सिलेंडर और अन्य जरूरी सामग्री के किट बांटे जा रहे हैं। साथ ही, मिरिक और नागराकाटा जैसे इलाकों में सामुदायिक रसोई (कम्युनिटी किचन) भी चलाई जा रही हैं, जो तब तक जारी रहेंगी जब तक लोग अपने घरों में लौट नहीं जाते।
    उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों में कई करोड़ रुपये की विद्युत खंभे जलमग्न हो गए हैं और मरम्मत का कार्य जारी है। यहां 12 घंटे में 300 मिलीमीटर बारिश हुई और 56 नदियों का पानी छोड़ा गया। सिक्किम की 14 हाइड्रो पावर परियोजनाएं भी प्रभावित हुईं। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का खामियाजा इंसान को भुगतना पड़ता है। बाढ़ के बाद ममता बनर्जी को कार्निवाल में शामिल होने को लेकर विपक्ष के हमलों का सामना करना पड़ा था। इस पर उन्होंने कहा कि कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि तब बंगाल में कार्निवाल क्यों हुआ। अरे, कार्निवाल तो बंगाल का गौरव है! राज्य के क्लब इसके लिए पूरे साल इंतजार करते हैं। किसी आपदा के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू करने में थोड़ा समय लगता है। उस दिन अगर मैं चली भी आती, तो आकर क्या करती?” मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने आपदा की रात से ही स्थिति पर नजर रखी थी, और प्रशासन को तुरंत सतर्क कर दिया गया था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। अगर प्रशासन मेरे स्वागत में व्यस्त हो जाता, तो कई और जानें जा सकती थीं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि लोग प्राकृतिक आपदा में मर रहे हैं, फिर भी कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और उत्तराखंड में भी पुल टूटते हैं। हमने तो कभी किसी राज्य की त्रासदी पर राजनीति नहीं की। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन परिवारों ने अपने परिजन खोए हैं, उन्हें 15 दिनों के भीतर नौकरी दी जाएगी। जिनके दस्तावेज या घर नष्ट हुए हैं, उनके लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां आधार, पैन, राशन कार्ड और बच्चों की किताबें तक की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि मिरिक के दूधिया में टूटा पुल 15 दिनों के भीतर फिर से बना दिया जाएगा, जबकि अधिकारियों ने पहले इसके लिए एक महीने का समय मांगा था।
    ममता ने कहा कि बुधवार को वह कोलकाता लौटेंगी, लेकिन दो-तीन दिनों में फिर से उत्तर बंगाल लौटकर राहत कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगी।

    Post Views: 160

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News: ट्रक की ठोकर से सड़क पर गिरी महिला, पहिए के नीचे आने से मौत

    October 14, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News: ट्रक की ठोकर से सड़क पर गिरी महिला, पहिए के नीचे आने से मौत

    October 14, 2026

    पति गंभीर रूप से घायल, हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार; दो साल पहले…

    Basti News:पूर्व IAS की गिरफ्तारी से गरमाई बस्ती की सियासत, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के सियासी भविष्य पर उठने लगे सवाल

    October 14, 2026

    Basti news :कप्तानगंज ब्लॉक प्रमुख पति भोला निषाद की स्कॉर्पियो पर फायरिंग, बाल-बाल बचे 

    October 12, 2026

    Basti News:15 अक्तूबर से मिठाई की दुकानों पर बतानी होगी इस्तेमाल की आखिरी तारीख

    October 12, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News: ट्रक की ठोकर से सड़क पर गिरी महिला, पहिए के नीचे आने से मौत

    October 14, 2026

    Basti News:पूर्व IAS की गिरफ्तारी से गरमाई बस्ती की सियासत, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के सियासी भविष्य पर उठने लगे सवाल

    October 14, 2026

    Basti news :कप्तानगंज ब्लॉक प्रमुख पति भोला निषाद की स्कॉर्पियो पर फायरिंग, बाल-बाल बचे 

    October 12, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1802361
    Hits Today : 1203
    Who's Online : 13
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.